Site icon Herbal Arcade

13 ऐसे फायदे पुनर्नवादि मंडूर के जानने के तुरंत बाद लेना शुरू कर देंगे (Introduction, Benefits and Dosage)

punarnavadi mandoor ke fayde herbal arcade

punarnavadi mandoor ke fayde herbal arcade

पुनर्नवादि मंडूर का परिचय (Punarnavadi mandoor introduction: Benefits, Dosage)

Table of Contents

Toggle

पुनर्नवादि मंडूर क्या हैं? (Punarnavadi mandoor kya hai?)

यह एक आयुर्वेदिक औषधि होती हैं जिसका मुख्य घटक पुनर्नवा होता हैं | इसका मुख्य उपयोग शारीर की सूजन को समाप्त करने के लिए किया जाता हैं परन्तु इसके और भी कई फायदे होते हैं | इसका सेवन करने से खून की कमी दूर होती हैं | तिल्ली या प्लीहा की वृद्धि, कृमियों का नाश करने में, उदर रोग में, बवासीर में, वातरक्त में तथा कफ और खांसी को भी इस औषधि के माध्यम से समाप्त किया जा सकता हैं |
इस औषधि के सेवन काल में यदि दही और नमक के सेवन से परहेज किया जाये तो पुनर्नवादि मंडूर अपना असर बहुत शीघ्र दिखाने लगता है | इसके अलावा तिल्ली रोगों के लिए यदि आप केवल पुनर्नवादिरिष्ट या पुनर्नवादि मंडूर का सेवन कर रहे हैं तो आपको इन दोनों का सेवन साथ में करना चाहिए | इससे परिणाम जल्दी और अच्छे मिलेंगे |

पुनर्नवादि मंडूर के घटक द्रव्य (Punarnavadi mandoor ke ghatak)

punarnavadi mandoor contents herbal arcade

पुनर्नवादि मंडूर बनाने की विधि (Punarnavadi mandoor banane ki vidhi)

इस औषधि को बनाने के लिए सबसे पहले मंडूर भस्म को उचित मात्रा में गौमूत्र के साथ अच्छे से पका लें | अब घी को छोड़कर बाकी बची सारी औषधियों को कूट छानकर इन सबका चूर्ण बना लें | अब इन्हें मिला लें | जब यह गाढ़ा हो जाये तो घी लगे हातो से गोलियां बना लें और इन्हें सुखा लें |

पुनर्नवादि मंडूर के फायदे (Punarnavadi mandoorke fayde)

punarnavadi mandoor benefits herbal arcade

सूजन में (for inflammation)

शरीर में किसी भी कारण आई किसी भी प्रकार की सूजन की समाप्त करने के लिए यह एक उत्तम औषधि हैं | सीधे और सरल शब्दों में पूरे शरीर की सूजन को इस औषधि के माध्यम से खत्म किया जा सकता हैं |

पांडू रोग में (for anemia)

इस औषधि के औषधीय गुण शरीर में नया रक्त पैदा करते हैं जिससे पांडू रोग का समापन होता हैं | पुराना पांडू रोग जिसमे रक्त की कमी हो कर शरीर में पानी की मात्रा बढ़ जाती हैं और कफ बढ़ने के साथ साथ वायु भी प्रकुपित होने लगती हैं | इनके कारण शरीर में सूजन, पाचक अग्नि का धीमा होना, कब्ज़, खाने में अरुचि, पेट का आगे निकलना, पेट में दर्द, प्लीहा की वृद्धि और बुखार जैसी समस्याएँ सामने आती हैं |

पुनर्नवादि मंडूर का सेवन यदि इस रोग में किया जाये तो कब्ज़ दूर हो जाती हैं और मल का शरीर से बाहर निकलना आसान हो जाता हैं | यह हिमोग्लोबिन के स्तर में वृद्धि करता हैं जिससे शरीर में खून की वृद्धि होती हैं | इसके अतिरिक्त यह रक्त के प्रवाह को नियमित करती हैं |

तिल्ली रोगों में (for spleen disease)

तिल्ली को प्लीहा या स्प्लीन के नाम से भी जाना जाता हैं | यह अंग शरीर में हो रही महत्वपूर्ण गतिविधियों में सहायता प्रदान करता हैं जैसे लाल रक्त कोशिकाओं का विघटन, मेटाबोलिज्म मे, रोग प्रतिरोधक क्षमता आदि में | तिल्ली में हो रही सूजन ही तिल्ली रोग का मुख्य कारण हैं | पुनर्नवादि मंडूर का सेवन करने से तिल्ली से जुड़े रोगों में लाभ मिलता हैं | पुनर्नवादि मंडूर के साथ पुनर्नवादिरिष्ट का सेवन करने से इस रोग में अच्छा लाभ मिलता हैं |

उदर रोगों में (for stomach disease)

पुनर्नवादि मंडूर का उपयोग पेट से जुड़े रोग जैसे कब्ज़, दस्त, पेट का फूलना, खाना खाने में अरुचि महसूस होना आदि रोगों को इस औषधि के द्वारा समाप्त किया जा सकता हैं | पेट में होने वाले कीड़ो को खत्म करने के लिए भी यह एक कारगर औषधि हैं |

मूत्र रोगों में (for urinary disease)

यह औषधि मूत्र से जुडी हुई सभी प्रकार की समस्या का समाधान करती हैं | मूत्र त्याग के बाद भी मूत्राशय भरा भरा लगना, बूंद बूंद टपकना, मूत्र करने की तीव्र इच्छा होने पर भी मूत्र त्याग ना हो पाना, मूत्र करते समय बहुत अधिक दर्द होना, संक्रमण आदि जैसी समस्याओं को पुनर्नवादि मंडूर का सेवन करके समाप्त किया जा सकता हैं |

वातरक्त में

यह रोग जोड़ो के दर्द से जुड़ा हुआ हैं | वात और रक्त जब शरीर में दूषित होने लगते हैं तो इनका असर शरीर के जोड़ो पर होता हैं | इस रोग में जोड़ो पर चुभन, दर्द, लालिमा होने लगती हैं | यह प्रक्रिया एक जोड़े से दूसरे जोड़े में होती रहती हैं | इस रोग से निजात पाने के लिए पुनर्नवादि मंडूर एक बहुत ही अच्छी औषधि होती हैं |

कफ, खांसी और जुखाम में (for cold, cough)

यह औषधि सामान्य रूप से होने वाले कफ, खांसी और जुखाम को समाप्त करने में सहायता करती हैं | पुनर्नवादि मंडूर का सेवन करने से यह शरीर के भीतर जा कर कुपित कफ को दूर करती हैं जिससे खांसी और जुखाम में भी लाभ मिलता हैं |

बवासीर में (for piles)

बवासीर आज कल की जीवनशैली में एक आम बीमारी हो गयी हैं | इस रोग में व्यक्ति के गुदा द्वार के आस पास मस्से बन जाते हैं | ये दो प्रकार के हो सकते हैं सूखे और खूनी मस्से | इस समस्या से निजात पाने के लिए इस औषधि का सेवन उपयुक्त रहता हैं |

पुनर्नवादि मंडूर के अन्य फायदे (Punarnavadi mandoor ke any fayde)

पुनर्नवादि मंडूर की सेवन मात्रा और सेवन विधि (Punarnavadi mandoor ki sevan vidhi)

पुनर्नवादि मंडूर का सेवन करते समय रखी जाने वाली सावधानियाँ (Punarnavadi mandoor ke sevan ki savdhaniya)

पुनर्नवादि मंडूर की उपलब्धता (Punarnavadi mandoor ki uplabdhta)

READ MORE ARTICLES

Note- यदि आपका कोई प्रश्न है तो बेझिझक पूछें। आपको प्रत्येक उचित प्रश्न का जवाब मिलेगा| (If you have any question feel free to ask. We will respond to each valuable comment)

Exit mobile version