benefits of kheera Herbal Arcade
Herbs

खीरा (Cucumber)

खीरा का परिचय: (Introduction of Kheera)

Table of Contents

खीरा क्या है? (Kheera kya hai?)

गर्मियों के मौसम में ठंडक पाने के लिए कई ऐसे फलों और सब्जियों का उपयोग किया जाता है जो बहुत फायदेमंद होती है, उनमे कई सारे पोषक तत्व भरे रहते है| इन्ही में से एक है खीरा | गर्मियों के दिनों में यह हर व्यक्ति की पसंद होती है|

ठंडक पाने के लिए खीरा खाना काफी हद तक पसंद करते है| इसका सेवन आपको ठंडक तो देता ही है| इसके साथ ही यह कई रोगों से हमारा बचाव भी करता है| खीरा में 95% तक पानी होता है इसी कारण शरीर में होने वाली पानी की कमी को भी यह अच्छी तरह से पूरी कर देता है|

इसके साथ ही इसमें विटामिन्स, पोटेशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, आयरन, बीटा कैरोटीन, फाइबर जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते है| आइये आपको भी इससे होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से समझाते है| इन्हें जान कर आप भी इसका पूरा पूरा लाभ उठा सकते है| 

बाह्य स्वरुप (आकृति विज्ञान) (Kheera ki akriti)

खीरा ककड़ी एक लता पर लगी होती है| इसका तना जमीन के अन्दर रहता है| पत्तों का आकर ह्रदय के समान होता है| फूलों का रंग पीला होता है| इसके फलों का आकर कुछ बेलन के समान होता है| फल अन्दर से मुलायम होता है तथा बाहर कुछ कांटे होते है| बीज सफ़ेद और चिकने होते है| यह पूरे साल भर आपको बाज़ार में उपलब्ध हो सकती है|

खीरा में पाए जाने वाले पोषक तत्व (Kheera ke poshak tatva)

  • विटामिन A, B, C
  • पोटेशियम
  • फास्फोरस
  • आयरन
  • बीटा कैरोटीन
  • फाइबर
  • कैल्शियम
  • मैग्नीशियम
खीरा के सामान्य नाम herbal arcade
खीरा के सामान्य नाम herbal arcade

खीरा के सामान्य नाम (Kheera common names)

वानस्पतिक नाम (Botanical Name)Cucumis sativus
अंग्रेजी (English)Gherkin, Cucumber
हिंदी (Hindi)खीरा
संस्कृत (Sanskrit)त्रपुष, कण्टकुल, सुधावास, सुशीतल
अन्य (Other)काकड़ी (मराठी) ककनाई (उड़िया) काकरी (गुजराती) डोसाकाय (तेलुगु) काक्रो (नेपाली)
कुल (Family)Cucurbitaceae

खीरा के औषधीय फायदे एवं उपयोग (Kheera ke fayde or upyog)

पानी की कमी पूरी करे खीरा का सेवन

  • इसके फल में 95% तक पानी होता है| अधिक धूप या अन्य किसी कारणवश यदि आपके शरीर में पानी की कमी हो जाती है तो इसके फल का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद होता है| इसके फल को आप भोजन में सलाद के रूप में ले सकते है|
  • आँखों में होने वाली समस्याओं के लिए लाभदायक
  • इसके फल के गूदे को यदि आंखो के आस पास रगडा जाता है या आँखों पर कटी हुई ककड़ी के पीस रखे जाते है तो आँखों में होने वाली जलन और दर्द से आराम मिलता है|
  • आँखों के नीचे काले घेरे को मिटाने के लिए ककड़ी को अच्छे से पीसकर आँखों के नीचे लगाना चाहिए| इससे धीरे धीरे काले घेरे मिटते है| इसमें बीटा कैरोटीन पाया जाता है जो आँखों के लिए फायदेमंद होता है|

त्वचा के लिए फायदेमंद खीरा का सेवन (Kheera for skin)

  • पीसी हुई ककड़ी को कुछ देर तक चेहरे पर लगाने के बाद धोने से त्वचा का रूखापन, काले दाग धब्बे, मुहासों आदि का शमन हो सकता है| इतना ही नही इससे आप एक चमकदार चेहरा भी पा सकते है|
  • सूजन का शमन करने के लिए आप इसके पीसे हुए फल में नमक मिलाकर लेप कर सकते है| इससे सूजन जल्दी उतर जाती है|

मूत्र सम्बन्धी रोगों को दूर करे (Kheera for urinary problems)

  • यदि किसी व्यक्ति को मूत्र त्यागते समय कठिनाई, जलन या दर्द जैसी समस्या आती है तो उसके लिए खीरा एक बहुत अच्छा स्रोत है| इसे आप खाने में प्रयोग कर सकते है| इसके बीजों से बने हुए पेस्ट को दूध के साथ लेने से भी लाभ मिलता है| आप खीरे के तेल का प्रयोग भी मूत्र विकारों में कर सकते है|
  • इसके अलावा इसके पत्तों के कल्क में मिश्री मिलाकर रस निकाल कर पिलाने से भी मूत्र रोगों में लाभ मिलता है|

मूत्राशय की पथरी का शमन करे (Kheera for calculus)

  • दही और इसके फल के बीजों का सेवन एक साथ करने से पथरी टूट गल कर कुछ दिनों में बाहर निकल जाती है|

गले से जुडी समस्या में (Kheera for throat problems)

  • जीरे को इसके पत्तों से बने हुए काढ़े में डाल कर लेने से गले से जुडी समस्याओं का शमन होता है|

बालों के लिए लाभदायक (Kheera for hairs)

  • खीरे का सेवन आपके बालों की उम्र लम्बी, उन्हें मजबूत और काला घना बनाने में सहायक होता है| इसमें ऐसे कई विटामिन पाए जाते है जो बालों के पोषण के लिए जरुरी होते है| यदि आप भी अपने बालों में ये सभी फायदे पाना चाहते है तो इसका सेवन जरुर करे|

नकसीर में (Kheera for blood bile)

  • इस ककड़ी की प्रकृति ठंडी होती है| इसी कारण यह रक्तपित्त या नकसीर की समस्या में लाभ पहुंचा पाती है| यदि आप भी इस समस्या से परेशान है तो इसका सेवन बेझिझक कर सकते है| नकसीर की समस्या अधिकतर गर्मी में होती है और अच्छी बात तो यह होती है कि खीरा गर्मी में आसानी से मिल जाता है|

कब्ज़ को दूर करे (Kheera for constipation)

  • कब्ज़ से पीड़ित व्यक्ति यदि इसका सेवन करते है तो उन्हें इससे लाभ जरुर मिलता है| इसमें पानी अधिक होता है जो मल को नरम बनाता है| इसके चलते हमे कब्ज़ की समस्या से आराम मिल जाता है| इसके साथ ही यह पानी की कमी भी पूरी करता है|
benefits of kheera Herbal Arcade
benefits of kheera Herbal Arcade

वजन घटाए (Kheera for weight loss)

  • खीरा का सेवन करने से वजन को नियंत्रित किया जा सकता है| इसमें किसी भी प्रकार का वजन बढ़ाने वाला तत्व उपस्थित नही होता है| इसमें आधे से ज्यादा मात्रा में पानी रहता है| इसके साथ ही इसमें फाइबर भी होता है जो पेट को अधिक देर तक भरा रखता है जिसके चलते बार बार भोजन करने की इच्छा नही करती|

खून की कमी दूर करे (Kheera for anemia)

  • खून की कमी या पांडु से ग्रसित रोगी को इस ककड़ी को अपने भोजन में जरुर शामिल करना चाहिए| इसमें आयरन भी होता है जो हमारे शरीर में खून की वृद्धि करने का काफी अच्छा स्रोत होता है| यदि आप भी इसका सेवन करते है तो खून बढ़ने में सहायता मिलेगी|

हड्डियों के लिए (Kheera for bones)

  • हड्डियों की समस्याओं के लिए भी यह एक अच्छा उपाय होता है| यदि आप इसे अच्छे से साफ़ कर के छिलके सहित सेवन करते है तो यह आपकी हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में मदद करता है| इसमें कैल्शियम होता है जो हड्डियों के लिए बहुत जरुरी होता है|

ह्रदय के लिए फायदेमंद (Kheera for heart)

  • खीरे का सेवन रक्त के प्रवाह को सही बनाये रखता है| इसके चलते ह्रदय रोगों से भी बचाव किया जा सकता है| यह रक्त में कोलेस्ट्रोल की मात्रा को भी सही रखता है| ह्रदय रोगों से पीड़ित व्यक्तियों के लिए खीरा एक बहुत अच्छा खाद्य पदार्थ है|

मधुमेह में (Kheera for diabetes)

  • इस ककड़ी का सेवन मधुमेह में करने से यह अग्नाशय को इन्सुलिन बनाने की क्रिया को बढ़ाने या जारी रखने के लिए काम में आ सकता है| इसके साथ ही यह आपके शरीर को शक्ति प्रदान करने का काम भी करती है|

अनिद्रा को दूर करे (Kheera for insomnia)

  • आजकल के तनाव भरे माहौल में अनिद्रा जैसी समस्या बढती ही जा रही है जो आगे जा कर अवसाद जैसी समस्या में सहायता करती है| इसलिए अनिद्रा की समस्या का समापन करना बहुत जरुरी होता है| ककड़ी के फल के गूदे को यदि अच्छे से बारीक कर के तलवो पर रगड़ा जाता है तो नींद अच्छी आती है और तनाव से भी मुक्ति मिलती है|

उपयोगी अंग (भाग) (Important parts of Kheera)

  • बीज
  • फल

सेवन मात्रा (Dosage of Kheera)

  • चिकित्सक के अनुसार