Site icon Herbal Arcade

किकोड़ा (Kikoda)

benefits of kikoda Herbal Arcade

benefits of kikoda Herbal Arcade

किकोड़ा का परिचय: (Introduction of Kikoda)

Table of Contents

Toggle

किकोड़ा क्या है? (Kikoda kya hai?)

हरी सब्जियां खाने में भी स्वादिष्ट होती है और इसके साथ ही ये हमारे शरीर को स्वस्थ भी रखती है| हरी सब्जियों की जितनी तारीफ़ की जाए उतनी कम है| इनमे अनगिनत पोषक तत्व होते है जो हमें लाभ पहुंचाते है| इन में से ही एक सब्जी होती है किकोड़ा | बारिश के मौसम में आने वाली इस सब्जी को लोग बहुत पसंद करते है|

आयुर्वेद में इसके गुणों के कारण इसे एक औषधि का नाम दिया गया है| जो लोग इस सब्जी को पसंद करते है और बड़े ही चाव से खाते है उनके लिए ये बहुत काम की चीज़ है| ककोडा का प्रयोग आयुर्वेद के अनुसार रोगों का शमन करने के लिए किया जाता है| यह मधुमेह के लिए, वजन को घटाने के लिए काफी उपयोगी होती है|

इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन्स, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, मैगनीज जैसे खनिज तत्व पाए जाते है जो हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक होते है| आइये आपको भी इसके औषधीय गुणों से परिचित कराते है ताकि आप भी इनका लाभ भरपूर मात्रा में ले सके|

बाह्य स्वरुप (आकृति विज्ञान) (Kikoda ki akriti)

इसकी एक चिकनी लता होती है जिसमे से गंध निकलती है| इसका तना पतला होता है| पत्तों के विभिन्न आकार होते है| इसके पत्तें चिकने न हो कर रवेदार होते है| फूलों का रंग पीला होता है जो बड़े होते है| इसकी बेल नर और मादा दोनों प्रकार की होती है| नर बेल में फल नही लगता है| फलों पर मुलायम कांटे लगे होते है जो चुभते नही है| इनका आकार गोल या अंडाकार होता है| फल हरे रंग का होता है जिसके बीज परवल के बीजों के समान होते है| इसके फूल और फल जून से अक्टूबर के बीच आते है|

किकोड़ा के सामान्य नाम Herbal Arcade

किकोड़ा के सामान्य नाम (Kikoda common names)

वानस्पतिक नाम (Botanical Name)Momordica dioica
अंग्रेजी (English)Spine gourd
हिंदी (Hindi)खेकसा, खेखसा, ककोड़ा, ककोरा
संस्कृत (Sanskrit)कर्कोटकी, कर्कोटक,पीतपुष्पा और महाजाली
अन्य (Other)बटकरीला (असमिया) कंटोला (गुजराती) आगाकर (तेलुगु) बोनकरेला  (बंगाली) चटेल (नेपाली)
कुल (Family)Cucurbitaceae

किकोड़ा के आयुर्वेदिक गुण धर्म (Kikoda ke ayurvedic gun)

दोष (Dosha) कफशामक (pacifies cough)
रस (Taste) तिक्त (bitter), कटु (pungent)
गुण (Qualities) लघु (light), तीक्ष्ण (strong)
वीर्य (Potency) उष्ण (hot)
विपाक(Post Digestion Effect) कटु (pungent)
अन्य (Others)व्रणशोधन, रसायन, मधुमेहनाशक
Ayurvedic properties of kikoda Herbal Arcade

किकोड़ा के औषधीय फायदे एवं उपयोग (Kikoda ke fayde or upyog)

मधुमेह में किकोड़ा का प्रयोग (Kikoda for diabetes)

वजन घटाएं (Kikoda for weight loss)

आंखों के लिए लाभदायक किकोड़ा (Kikoda for eyes)

पाचन को स्वस्थ बनाएं किकोड़ा का सेवन (Kikoda for digestion)

बालों का गिरना कम करें (Kikoda for hair fall)

बुखार में फायदेमंद किकोड़ा (Kikoda for fever)

बवासीर में (Kikoda for piles)

मूत्राशय की पथरी में किकोड़ा (Kikoda for kidney stone)

कैंसर से बचाव करें (Kikoda for cancer)

गर्भावस्था में लाभदायक किकोड़ा का सेवन (Kikoda for pregnancy)

पीलिया में (Kikoda for jaundice)

प्लीहा की वृद्धि को नियंत्रित करें (Kikoda for spleen)

त्वचा रोगों का शमन करें (Kikoda for skin disease)

मिर्गी में किकोड़ा (Kikoda for epilepsy)

हृदय के लिए (Kikoda for heart)

अस्थमा में (Kikoda for asthma)

benefits of kikoda Herbal Arcade

खांसी में लाभदायक (Kikoda for cough)

कान दर्द में (Kikoda for ear ache)

माइग्रेन में

उपयोगी अंग (भाग) (Important parts of Kikoda)

सेवन मात्रा (Dosage of Kikoda)

Exit mobile version