Site icon Herbal Arcade

विधारा (Vidhara)

benefits of vidhara Herbal Arcade

benefits of vidhara Herbal Arcade

विधारा का परिचय: (Introduction of Vidhara)

Table of Contents

Toggle

विधारा क्या है? (What is Vidhara)

क्या आपको पता है विधारा आपकी कमजोरी को दूर करने के प्रयोग में आता है| यदि आप किसी भी प्रकार की शारीरिक, मानसिक या यौन कमजोरी से परेशान हों तो आपको विधारा के इस्तेमाल के बारे में जान लेना चाहिए| आप विधारा के गुणों और प्रयोगों को जानते होंगे तो यह पक्का है कि आपको कभी किसी हकीम लुकमान या चिकित्सक के पास जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी|

 क्या आप जानते है की विधारा शारीरिक दुर्बलता और यौन कमजोरी की रामबाण औषधि है| इसे अश्वगंधा के साथ मिला कर अश्वगंधादि चूर्ण नामक आयुर्वेदिक औषधि बनाई जाती है जो सभी प्रकार की कमजोरियों को दूर करने की एक प्रभावी दवा है| इसके अलावा अन्य कई रोगों में विधारा का प्रयोग किया जाता है|

इसका इस्तेमाल सूजन, खांसी, मधुमेह, पेट के कीड़ो में, हाथी पाँव, एनीमिया, मिरगी, दर्द और दस्त में किया जाता है| विधारा की जड़ पेशाब के रोगों तथा त्वचा संबंधी रोगों और बुखार दूर करने में उपयोगी होती है| यह सूजन दूर करने के साथ-साथ घाव को भरता है|

यह अपने गुणों के कारण उपदंश, बवासीर, प्रमेह, कुष्ठ रोग, मूत्र रोग, गठिया आदि को नाश करता है| आइये इसके अन्य फायदों के बारे में जानते है की यह और किन किन बीमारी में फायदेमंद है|

बाह्य स्वरुप (आकृति विज्ञान) (Vidhara ki akriti)

यह नदियों के किनारे तथा वनों में पाया जाने वाली लता है| विधारा के वृद्धदारक और जीर्णदारू नाम से दो भेद हैं| वृद्धावस्था का नाशक होने से वृद्धदारक कहलाता है| इसकी लता लंबे समय तक चिरस्थायी रहने से इसे वृद्ध कहा गया है| इसकी लता की आकृति बकरी की आंत जैसी टेढ़ी- मेढ़ी होने से इसे अजांत्री या छागलांत्रिका कहते हैं| विधारा की लता खूब लम्बी होती है| इसलिए यह दीर्घवल्लरी भी कहलाती है| विधारा की दो प्रजातियों का प्रयोग चिकित्सा में किया जाता है|

विधारा (Argyreia nervosa (Burm.f) Boj. –

इसकी अत्यन्त विस्तार से जमीन पर फैलने वाली, बड़े बड़े वृक्षों पर चढ़ने वाली शाखा प्रशाखायुक्त लता होती है| इसके फूल गुलाबी बैंगनी रंग के लम्बे, बाहर से सफेद रोमश वाले तथा अन्दर से गुलाबी व जामुनी रंग के होते हैं| इसके फल गोलाकार, कच्ची अवस्था में हरे तथा पकने पर भूरे, पीले रंग के होते है| इसका फूलकाल व फलकाल जुलाई से फरवरी तक होता है|

वन्य विधारा (Argyreia imbricate (Roth.)& Patel)

 इसकी लम्बी, झाड़ीदार और ऊपर चढ़ने वाली लता होती है| इसके पत्ते अण्डाकार, हृदयाकार होते हैं| इसके फूल गुलाबी रंग के तथा फल लाल रंग के होते है| कई जगहों पर विधारा के स्थान पर इसका प्रयोग किया जाता है|

विधारा की प्रजातियाँ (vidhara ki prajatiya)

1. Argyreia nervosa

2 Argyreia imbricate 

विधारा के सामान्य नाम Herbal Arcade

विधारा के सामान्य नाम (Vidhara common names)

वानस्पतिक नाम (Botanical Name)Argyreia nervosa  
अंग्रेजी (English)Elephant creeper
हिंदी (Hindi)समन्दर-का-पाटा, समुद्रशोष, घावपत्ता, विधारा
संस्कृत (Sanskrit)वृद्धदारुक, आवेगी, छागात्री, वृष्यगन्धिका, वृद्धदारु, ऋक्षगन्धा, अजांत्री, दीर्घवल्लरी
अन्य (Other)समंदरसोथ (उर्दू) मोन्डा(उड़िया) चन्द्रपाडा  (कन्नड़) वरघरो (गुजराती) समुत्रपच्चै (तमिल) चरदपाडा  (तेलगु) बीचतरक (बंगाली) समुद्रफल (नेपाली) समुद्रसोक (मराठी) समुद्रपला  (मलयालम)
कुल (Family)Convolvulaceae

विधारा के आयुर्वेदिक गुण धर्म (Vidhara ke Ayurvedic gun)

दोष (Dosha) कफवातशामक (pacifies cough and vata)
रस (Taste) कटु (pungent), तिक्त (bitter), कषाय (ast.)
गुण (Qualities) लघु (light), स्निग्ध (oily)
वीर्य (Potency) उष्ण (hot)
विपाक(Post Digestion Effect) मधुर (sweet)
अन्य (Others) व्रणपाचन, दारण, शोधन, रोपण, दीपन, पाचन
Ayurvedic properties of Vidhara Herbal Arcade

विधारा  के औषधीय फायदे एवं उपयोग (Vidhara ke fayde or upyog)

बंद गांठ को दूर करे

मोटापे में (Vidhara for obesity)

सिर दर्द से राहत पाने के लिए (Vidhara for headache)

पेट दर्द से राहत पाने के लिए (Vidhara for stomach ache)

मधुमेह में (Vidhara for diabetes)

चेचक से राहत पाने के लिए

कुष्ठ रोग की समस्या में (Vidhara for leprosy)

बवासीर में (Vidhara for piles)

vidhara dry leaves Herbal Arcade

जोड़ो से दर्द में राहत पाने के लिए (Vidhara for joint pain)

मूत्र रोग में (Vidhara for urinary disease)

पेट के फोड़ो को नाश करने के लिए

हाथीपाँव में राहत पाए

आँखों के लिए (Vidhara for eyes)

उंगलियों की सूजन मिटाने के लिए

गर्भधारण करने में  विधारा

अंडकोष की सूजन में

याददाश्त बढ़ाने के लिए (Vidhara for increase memory power)

उपदंश में राहत पाने के लिए विधारा

लीवर के लिए (Vidhara for liver)

काम शक्ति बढ़ाने के लिए विधारा

तनाव को कम करने के लिए (Vidhara for decrease stress level)

सफेद पानी की समस्या में विधारा

benefits of vidhara Herbal Arcade

उपयोगी अंग (भाग) (Important parts of Vidhara)

सेवन मात्रा (Dosages of Vidhara)

विधारा से निर्मित औषधियां

Exit mobile version