Divya Kayakalp vati ke fayde Herbal Arcade
औषधी दर्शन

दिव्य कायाकल्प वटी (Divya kayakalp vati)

दिव्य कायाकल्प वटी का परिचय (Introduction of Divya kayakalp vati)

दिव्य कायाकल्प वटी क्या होती है? (Divya kayakalp vati kya hai?)

यह एक आयुर्वेदिक औषधि है जो त्वचा में होने वाले रोगों को नष्ट करती है | जैसे  झाइया, चेचक, पिम्पल आदि चर्म  रोग| यदि आपकी त्वचा जली हुई हो, पुराने दाग धब्बे, जलन आदि हो तो इन सभी रोगों को नष्ट करती है| दिव्य कायाकल्प वटी रक्त को शोधन करके सभी प्रकार के चर्म रोग को दूर करती है| इससे नये पुराने दाद में कुछ ही दिनों में लाभ मिलता है| इसका उपयोग कोई भी व्यक्ति कर सकता है| जैसे – बच्चे,  बुजुर्ग  व्यक्ति आदि|

इसके सेवन आपकी त्वचा के सभी रोग समाप्त हो जायेंगे | यह आपकी त्वचा की उपरी परत और निचली परत को भी साफ रखने बहुत ही लाभदायक है| इसमें कई ऐसे तत्व होते है जो हमारी त्वचा के लिए बहुत अधिक लाभदायक होते है| जैसे नीम, हल्दी, चन्दन आदि| इन तत्वों का प्रयोग प्राचीन काल से ही त्वचा के लिए बहुत अच्छा माना जाता है| जब ये सभी तत्व एक साथ मिल जाते है तो इससे औषधि और भी प्रभावशाली हो जाती है|

दिव्य कायाकल्प वटी के घटक (Divya kayakalp vati ke gatak)

  • पनवाड़ 
  • दारुहल्दी
  • करंज 
  • हल्दी
  • नीम
  • मंजिष्ठ
  •  कालीजीरी
  • चंदन श्वेत
  • आंवला
  • गिलोय 
  • कुटकी
  • बाकुची
  • बहेड़ा
  • खैर
  • चिरायता
  • द्रोणपुष्पी
  • हरड
  • छोटी  कटेली
  • इंद्रायण मूल
  • देवदारु
  • उषवा
  • रीठा
  • कत्था
  • कल्मीशोरा
  • नीलाथोथा शुद्ध
  • रस मानिक्य
Kayakalp vati contents Herbal Arcade
Kayakalp vati contents Herbal Arcade

दिव्य कायाकल्प वटी के फायदे (Divya kayakalp vati ke fayde or upyog)

चर्म रोग में उपयोगी (Divya kayakalp vati for skin)

दिव्य कायाकल्प वटी मुख्य रूप से चेहरे की त्वचा के लिए बहुत लाभदायक है| क्योंकि ये चेहरे या त्वचा के हर रोग को समाप्त करती  है| त्वचा का काला पड़ना, दाद होन,  त्वचा का फटना,  झुर्रीया पड़ना, सफेद दाग, एलर्जी, कुष्ठ रोग आदि को समाप्त करती है|  है| यह चेहरे पर चमक लाने में सहायक है | शरीर में यह आपके खून को भी साफ करने में मदद करती है|

चर्म रोग को कभी नजरंदाज नही करना चाहिए,  क्योंकि चर्म रोग बढ़ जाये तो शरीर का भी नुकसान होता है| यदि आपका चर्म रोग समय से ठीक नही हो रहा है तो  इस  औषधि का उपयोग कर सकते है | ये रोग कोमल त्वचा पर ज्यादा होते है |

शरीर के अन्य अंगो से त्वचा बाहरी वातावरण में आती है तो बाहर की धूप, धूल, मिट्टी, गंदगी, प्रदुषण, बाहरी वातावरण में शामिल कीटाणु से तब त्वचा प्रभावित होती है तथा ये रोग  उत्पन्न होता है | समय रहते इसका इलाज इस औषधि से किया जा सकता है |

दाद में उपयोगी (Divya kayakalp vati for ringworm)   

ये रोग त्वचा की सही तरह से साफ सफाई  नही करने से उत्पन्न होता है|  इसके साथ ही शरीर के लम्बे समय से पानी में रहने से होता है | दाद रोग ऐसा रोग है, जो किसी भी व्यक्ति के शरीर में आसानी से फेल  सकता है  |और ये रोग  हाथ, कोनी एडी दाड़ी  गुप्त अंग  आदि जगह पर होता है | इस रोग के करण शरीर पर खुजली, जलन होती है, इस औषधि का उपयोग समय रहते कर सकते है और इससे आपको जल्दी से लाभ मिलेगा|

पिम्पल में उपयोगी   (Divya kayakalp vati for pimple)

यह समस्या 15  से 18 साल के व्यक्ति में देखने को मिलते है| यह अधिकतर उम्र में बदलाव, मौसम के बदलने, खान पान की समस्या से उत्पन्न होता है | जहाँ पर ये रोग होता है वहा पर दर्द भी होता है  | पिम्पल ज्यादा तेल खाने से भी होते है | पिम्पल से छुटकारा पाने के लिए इस औषधि का उपयोग किया जाता है  |

सफेद दाग में उपयोगी    

ये रोग शरीर पर कहीं पर भी  हो सकता है, और किसी  भी व्यक्ति में हो  सकता है| यह शरीर  में खान -पान  के करण होता है| आमतोर पर ऐसी अवस्था में शरीर रंगहीन या  सफेद होने लगता है|  ये होठो, हाथ – पैरो पर दिखाई पड़ते है| जिसका हमे पूरी तरह से  कारण भी पता नही होता है | ये संक्रमित भी नही होता है | इस रोग से छुटकारा पाने के लिए इस औषधि का प्रयोग किया जाता है |
 

अन्य फायदे (Other benefits of Divya kayakalp vati)

  • त्वचा के जले हुए को ठीक करना |
  • एलर्जी से बचाना
  •  त्वचा पर खुजली या जलन आदि |
कायाकल्प वटी के फायदे Herbal Arcade
कायाकल्प वटी के फायदे Herbal Arcade

दिव्य कायाकल्प वटी की सेवन विधि (v ki sevan vidhi)

  • इस औषधि को दिन में दो बार खाना खाने से पहले पानी के साथ लें|

दिव्य कायाकल्प वटी का सेवन करते समय राखी जाने वाली सावधानियाँ (Divya kayakalp vati ke sevan ki savdhaniya)

  • यदि आप इस गोली को रोज ले रह है तो  इसके साथ कुछ भी खट्टा या मीठे का सेवन नही कर सकते है और दूध का  भी सेवन बिलकुल नही कर सकते है |
  • इस औषधि का सेवन अधिक मात्रा में ना करे |
  • यदि आप किसी रोग की पहले से चिकित्सा ले रहे है तो अपने चिकित्सक को जरुर बतावे|
  • गर्भवती महिला और स्तनपान करने वाली महिला को इसके सेवन से पहले चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए| 

उपलब्धता (Divya kayakalp vati ki uplabdhta)

  • दिव्य कायाकल्प वटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *