Divya medohar vati ke fayde Herbal Arcade
औषधी दर्शन

दिव्य मेदोहर वटी: फायदे Divya Medohar vati: benefits

दिव्य मेदोहर वटी का परिचय Divya Medohar vati ka parichay

दिव्य मेदोहर वटी क्या होती हैं? Divya Medohar vati kya hai?

यह मेद अर्थात चर्बी को खत्म करने वाली एक आयुर्वेदिक औषधि होती हैं जिसे दिव्य फार्मेसी (पतंजलि) द्वारा बनाया जाता हैं| यह मोटापे की समाप्ति के साथ ही दिव्य मेदोहर वटी हायपरलिपिडेमिया जैसे रोग को खत्म करने में भी कारगर औषधि मानी जाती हैं|
आज कल की ख़राब जीवनशैली में उल्टा सीधा भोजन, अनियमित रूप से भोजन, अधिक वसा युक्त भोजन करने से चर्बी के बढ़ जाने की समस्या आती हैं| किसी भी व्यक्ति के शरीर की चर्बी अचानक नहीं बढती हैं| यह कार्य धीरे धीरे होता हैं परन्तु जब व्यक्ति अपने शरीर को संतुलित नही रखता, बढ़ते हुए मोटापे को नजरअंदाज करता हैं तो यह समस्या आती हैं|
अब इस समस्या के आने से और भी कई अन्य नयी समस्याएँ जन्म ले लेती हैं| यदि आप भी अपने मोटापे या हायपरलिपिडेमिया से परेशान हैं तो यह औषधि आपके लिए बहुत ही अच्छी और प्रभावी रहेगी|

दिव्य मेदोहर वटी के घटक द्रव्य Divya Medohar vati ke gatak dravya

  • आंवला
  • हरड
  • बहेड़ा
  • शुद्ध गुग्गुल
  • शुद्ध शिलाजीत
  • कुटकी
  • निशोथ
  • वायविडंग
  • छोटी हरड
  • बबूल गोंद
divya medohar vati contents herbal arcade
divya medohar vati contents herbal arcade

दिव्य मेदोहर वटी के फायदे Divya Medohar vati ke fayde

मोटापा कम करने में for loose weight

जब व्यक्ति द्वारा सेवन की जाने वाली वसा की मात्रा शरीर में एकत्र होती रहती हैं तो धीरे धीरे यह मोटापे में बदल जाती हैं| कुछ व्यक्ति अपने भोजन और अन्य चीजों को संतुलित कर के चर्बी घटा लेते हैं, परन्तु कुछ लोग आलस, व्यस्त होने के कारण ऐसा नही कर पाते हैं| ऐसे में यदि इस औषधि का सेवन किया जाये तो बहुत अच्छे परिणाम मिलते हैं|
सरल शब्दों में शरीर मर जब वसा की मात्रा अधिक होने लगती हैं तो वजन या चर्बी बढ़ने लगती हैं| इसे ही मोटापा कहा जाता हैं| मोटापा होने के निम्न कारण हो सकते हैं-

  • अधिक वसा युक्त भोजन करना
  • व्यायाम ना करना
  • आलस्य
  • अधिक निद्रा के कारण
  • अन्य रोगों के कारण
  • अधिक मीठे पदार्थो का सेवन
  • पाचन तंत्र की खराबी
  • खाना खाते ही सो जाना आदि|

मोटापे को समाप्त करने के लिए यह एक उत्तम औषधि होती हैं| इस औषधि का सेवन करते समय यदि आप मोटापा बढाने वाले भोजन का सेवन ना करें तो अच्छा होगा|

हायपरलिपिडेमिया में for hyperlipidemia

जब शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ जाती हैं तो उसे हाइपरलिपिडेमिया या हाईकोलेस्ट्रोल भी कहा जाता हैं| शरीर में दो प्रकार के कोलेस्ट्रोल होते हैं अच्छा और बुरा| जब बुरे कोलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ जाती हैं तो उससे यह रोग उत्पन्न होता हैं| कोलेस्ट्रोल की मात्रा शरीर में अधिक होने पर यह धमनियों में जमने लगता हैं जिससे खून का प्रवाह ठीक ढंग से नही हो पाता हैं|
खून का प्रवाह सही से ना होने के कारण यह हमारे मस्तिष्क और ह्रदय के लिए बहुत अधिक घटक हो जाती हैं| इस रोग को समाप्त करने के लिए मेदोहर वटी का प्रयोग करना चाहिए| यह औषधि शरीर में से वसा की मात्रा को कम कर रोगी को आराम पहुंचाती हैं|

हायपरलिपिडेमिया होने के कुछ कारण

  • पारिवारिक इतिहास
  • अन्य रोग
  • आहार का संतुलित ना होना
  • वजन बढ़ना
  • दवाइयों का अधिक सेवन करने आदि से|
दिव्य मेदोहर वटी के फायदे herbal arcade
दिव्य मेदोहर वटी के फायदे herbal arcade

अन्य फायदे

  • रक्त चाप और कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करें
  • मेटाबोलिज्म का संतुलन बनाये रखे
  • पाचन क्रिया में लाभ दे
  • दर्द कम करे

दिव्य मेदोहर वटी की सेवन विधि Divya Medohar vati ki sevan vidhi

  • 1 से 2 गोली का सेवन दिन में दो बार खाना खाने के पहले जल के साथ करें|

दिव्य मेदोहर वटी का सेवन करते समय रखी जाने वाली सावधानियाँ Divya Medohar vati के सेवन की सावधानियाँ

  • इस औषधि का सेवन करने से पहले किसी अच्छे चिकित्सक की सलाह लें|
  • यदि आप किसी रोग की चिकित्सा पहले से ही ले रहे हैं तो इसकी जानकारी अपने चिकित्सक को जरुर दें|
  • बच्चो की पहुँच से इसे दूर रखे|
  • इसका उपयोग करने के बाद इसे अच्छी तरह बंद करके रखे|

दिव्य मेदोहर वटी की उपलब्धता Divya Medohar vati ki uplabdhta

अर्जुनारिष्ट