Ashoka ke fayde Herbal Arcade
Herbs

Ashok: Best medicine for female diseases (Ashok: Common Names | Benefits | Usages)

अशोक का परिचय (Introduction of Ashok)

Table of Contents

अशोक क्या है? (What is Ashok?)

एक वृक्ष होता है जिसका नाम अशोक है| जिसे सामान्य रूप से सभी लोग जानते हैं| सीताहरण के बाद सीता माता इसी पेड़ के नीचे ही बैठा करती थी| इसीलिए इसे सीता अशोक भी कहा जाता हैं| माना जाता हैं कि भगवन बुद्ध का जन्म भी इसी पेड़ के नीचे हुआ| ऐसी ही और भी कई घटनाएँ है इस पेड़ से जुडी हुई हैं|
इनके साथ ही यह जहाँ भी रहता हैं उस क्षेत्र की सुन्दरता और भी बढ़ जाती हैं| इन घटनाओं का साक्षी यह पेड़ एक औषधि के रूप में काम में लिया जाता हैं| महिलाओं से जुडी कई समस्याओं का इलाज़ इसके द्वारा किया जाता हैं इसी कारण इसे महिलाओं की सहेली भी कहा जाता हैं|
भारत में यह बंगाल, बिहार, उत्तराखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र आदि राज्यों में देखने को मिल जाते हैं| तो आइये आपको परिचित कराते हैं इसके औषधीय गुणों से|

अशोक की प्रजातियाँ (Ashok ki prajatiya)

  1. अशोक (सीता अशोक)
  2. नकली अशोक

अशोक (सीता अशोक) का बाह्य स्वरुप (आकृति विज्ञान) (Ashok ki akriti)

यह एक सदाहरित पेड़ होता हैं जिसकी ऊंचाई लगभग 9 मीटर तक हो सकती हैं| ज़्यादातर इस पेड़ की छाल ही रोगों की समाप्ति में काम आती हैं| इसके पत्र लम्बे और नुकीले होते हैं| इसके पुष्प लाल और सिंदूरी रंग के साथ अत्यंत सुगन्धित होते हैं| इसके फूल गुच्छों में आते हैं|
इसकी फलियाँ चपटी होती हैं| इसके तने से सफ़ेद रस निकलता हैं जो वायु के संपर्क में आने पर सूख कर लाल हो जाता हैं तथा इसे हम इस पेड़ का गोंद कहते हैं| इसके फूल मार्च से अप्रैल के मध्य तथा फल अगस्त से अक्टूबर में मध्य आते हैं|

नकली अशोक का बाह्य स्वरुप (आकृति विज्ञान) (Nakali Ashok ki akriti)

इस वृक्ष की ऊंचाई 15 से 20 मीटर तक हो सकती हैं| असली अशोक की तरह यह अधिक घना नही होता| इसके पत्तों का रंग चमकीला हरा होता हैं| इसके फूल फरवरी से मई तथा फल जुलाई से दिसम्बर के मध्य आते हैं| इसके काफी बड़े हो जाने के बाद इस पर फूल लगते हैं| इसके फल पकने के बाद बैंगनी रंग के हो जाते हैं|

अशोक के सामान्य नाम Herbal Arcade
अशोक के सामान्य नाम Herbal Arcade

अशोक के सामान्य नाम (Ashok common names)

Botanical name (Botanical NameSaraca asoca
English (English)Ashoka tree
Hindi (Hindi)अशोक, सीता अशोक
Sanskrit (Sanskrit)हेमपुष्पः, अशोकः, ताम्रपल्लवः, गंधपुष्पः
Other (Others)अशोक (कन्नड़) असोक (बंगाली) अशऊ (नेपाली) जसुन्दी (मराठी) अशोकामु (मलयालम)
Total (Family)Caesalpiniaceae
नकली अशोक के सामान्य नाम Herbal Arcade
नकली अशोक के सामान्य नाम Herbal Arcade

नकली अशोक के सामान्य नाम (Nakali Ashok ke samany naam)

Botanical name (Botanical NameSaraca asoca
English (English)Indian fir, Buddha tree, Indian willow
Hindi (Hindi)नकली अशोक, देबदारी
Sanskrit (Sanskrit)काष्ठदारू
Other (Others)देवदारु (उड़िया) आसोपल्लव (गुजराती) नकली अशोक (नेपाली) अरना (मलयालम) नारा मामिदी (तेलुगु)
Total (Family)Caesalpiniaceae

अशोक के आयुर्वेदिक गुणधर्म (Ayurvedic properties of Ashok)

Shortcoming (Dosha) pacifies cough and pitta
Juice (Taste) astringent, bitter
Property (Qualities) Laghu (light), Ruksha (dry)
Semen (Potency) cold
Vipak(Post Digestion Effect) pungent
Other (Others)वेदनास्थापन, विषघ्न, स्तम्भन, तृष्णाशामक, शोथहर
Ayurvedic properties of Ashok Herbal Arcade
Ayurvedic properties of Ashok Herbal Arcade

अशोक के औषधीय फायदे एवं उपयोग (Ashok ke fayde or upyog)

मासिक धर्म सम्बंधित समस्याओं में (Ashok for menstrul problems)

  • औषधि की छाल का काढ़ा पीने से मासिक धर्म के समय होने वाली परेशानियों तथा मासिक धर्म के विकारों का शमन होता हैं|
  • अशोक-घृत को हल्के गर्म दूध या पानी के साथ लेने से सभी प्रदर रोग, कमर दर्द, मंद पाचक अग्नि, अरुचि, एनीमिया, खांसी, दमा आदि रोगों में लाभ होता हैं|

दमा रोग में लाभदायक (Ashok for Asthma)

  • इस के पेड़ के चूर्ण को पान के बीड़े में रख कर खाने से दमा या अस्थमा रोग में लाभ मिलता हैं|

बच्चो में वमन पर रोक (Ashok for stop children vomat)

  • इस के फूलों का लेप बना कर छाती पर लगाने से दूध पीते बालकों की वमन बंद होती हैं|

रक्तातिसार में

  • इस के फूल को पीस कर पीने से इस समस्या में जल्द ही आराम मिलता हैं|

खूनी बवासीर में (Ashok for piles)

  • अशोक के पेड़ की छाल का काढ़ा बना कर पीने से खूनी बवासीर की समस्या जल्द समाप्त होती हैं|

अश्मरी में (Ashok for stone)

  • औषधि के बीजो को पीस कर सेवन करने से पथरी मूत्र मार्ग से धीरे धीरे बाहर निकल जाती हैं|

in the problem of leucorrhoea

  • इस के फूलों का सेवन करने से रक्त प्रदर की समस्या में लाभ मिलता हैं|
  • इसकी छाल से निर्मित काढ़े को दूध के साथ पीने से रक्त प्रदर तथा श्वेत प्रदर दोनों में ही आराम मिलता हैं|
Benefits of Ashoka Herbal Arcade
Benefits of Ashoka Herbal Arcade

स्वप्नदोष में (Ashok for night fall)

  • दिव्य अशोक के पेड़ की छाल के काढ़े के साथ शहद का सेवन करने से इसमें लाभ मिलता हैं|

हड्डी जोड़ने में (Ashok for bones)

  • अशोक की छाल के चूर्ण को सुबह और शाम दूध के साथ लेने से तथा टूटी हुई हड्डी पर लेप करने से हड्डी को वापस जुड़ने में सहायता मिलती हैं|

त्वचा रोगों में (Ashok for skin disease)

  • इस औषधि की छाल के रस में सरसों को पीस कर उबटन बना कर लगाने से रंग में निखार आता हैं|
  • औषधि की छाल के क्वाथ को गाढ़ा होने तक अच्छे से उबाल ले| अब इसे ठंडा कर के बराबर मात्रा में सरसों का तेल मिला कर मुहांसों, पुन्सियों आदि जैसे प्रभावित स्थान पर लगाने से जल्द ही अच्छे परिणाम मिलेंगे|
  • घाव को जल्दी भरने के लिए घी, प्रियंगु, अशोक की छाल, त्रिफला, धातकी, लोध्र आदि को समान मात्रा में लेकर घाव पर छिडकना चाहिए|

बुद्धि का विकास करें (Ashok for mental problems)

  • ब्राह्मी चूर्ण तथा इस औषधि के चूर्ण को बराबर मात्रा में सुबह और शाम दूध के साथ पीने से बुद्धि का विकास तीव्र होता हैं|

बदन दर्द में (Ashok for body pain)

  • इस की छाल का काढ़ा बना कर पीने से बदन दर्द में आराम मिलता हैं|

मधुमेह में (Ashok for diabetes)

  • इस की छाल के चूर्ण या काढ़े का सेवन नियमित रूप से करने पर मधुमेह रोग में लाभ प्राप्त होता हैं|

पेट के कीड़ों को मारें (Ashok for stomach bugs)

  • पेट के कीड़ों को मारने के लिए इस के पेड़ की छाल के चूर्ण या क्वाथ का प्रयोग किया जा सकता हैं|

नकली अशोक के औषधीय गुण और फायदे (Nakali Ashok ke fayde)

बवासीर में (Nakali Ashok in piles)

  • इसके पत्तों को पीस कर मस्सों पर लगाने से बवासीर का शमन होता हैं|

पूयमेह

  • नकली अशोक की छाल के चूर्ण में मक्खन मिला कर खाने से इस रोग में लाभ होता हैं|

in the wound

  • नकली अशोक के पत्तों को पीस कर घाव जल्दी भरता हैं|

उपयोगी अंग (भाग) (important parts of Ashok)

  • leaf
  • Seed
  • Almanac
  • Flower
  • Bark

सेवन मात्रा (Dosage of Ashok)

  • क्वाथ- 10-15 ml

अशोक से निर्मित औषधियां

  • Ashokarishta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *