phool gobhi ke fayde Herbal Arcade
Herbs

फूल गोभी (phool gobhi)

फूल गोभी का परिचय: (Introduction of phool gobhi)

Table of Contents

फूल गोभी क्या है? (phool gobhi kya hai?)

गोभी से तो सभी लोग परिचित होते है| इसी गोभी में एक गोभी होती हैं फूल गोभी जिसे लोग बहुत पसंद करते है| गोभी से लाग अलग प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाये जाते है| उदाहरण के लिए गोभी के पकोड़े, पराठे आदि| इन्हें भी लोग बड़े ही चाव से खाते है|

क्या आप इस बात से परिचित है जिस गोभी का सेवन आप कर रहे है उसके कितने फायदे और कितने नुकसान है| किसी चीज़ का सेवन करने से पहले उसके फायदों और नुकसान के बारे में अच्छे से पता कर लेना चाहिए|

आयुर्वेद में फूल गोभी को कई रोगों के उपचार और बचाव के लिए भी काम में लिया जाता है| यह एक साधारण और बहुत ही आसानी से मिल जाने वाली सब्जी होती है| यदि गोभी आपको भी पसंद है तो उससे होने वाले फायदों के बारे में आपको जरुर जानना चाहिए|

इसमें भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, विटामिन, आयरन, सोडियम, पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते है| जब इसमें इतने सारे पोषक तत्व मौजूद है तो रोगों से रक्षा या बचाव होना जाहिर सी बात है| आइये आपको परिचित कराते है कि किस पराक्र आप इस गोभी का सेवन कर के रोगों का शमन कर सकते है|

बाह्य स्वरुप (आकृति विज्ञान) (phool gobhi ki akriti)

इसका कोमल पौधा 70 cm तक ऊँचा हो सकता है| इसका तना मोटा होता है| इसके पत्तें काफी बड़े होते है जिनके मध्य गोभी लगी होती है| इसके फूलों का रंग कुछ पिताभ होता है| इसकी फलियाँ भी होती है जो कम ही दिखाई देती है| यह अक्सर सर्दी के मौसम में होती है तथा उसी समय लोग इसके गरम गरम व्यंजन बना कर सेवन करते है|

फूल गोभी में पाए जाने वाले पोषक तत्व (phool gobhi ke poshak tatva)

  • कार्बोहाइड्रेट
  • विटामिन A, B, C, K
  • कैल्शियम
  • आयरन
  • मैग्नीशियम
  • पोटेशियम
  • फास्फोरस
  • सोडियम
  • कॉपर
  • जिंक
  • मैग्नीज

फूल गोभी के सामान्य नाम (phool gobhi common names)

वानस्पतिक नाम (Botanical Name)Brassica oleracea
अंग्रेजी (English)cauliflower, calabrese
हिंदी (Hindi)फूलगोभी, गोभी
संस्कृत (Sanskrit)पुष्पगोभी, स्वादुशाका, पीतपुष्पा
अन्य (Other)फूलाकोबी (उड़िया) फूलकोबी (गुजराती) गोस (तमिल) काउलि (नेपाली) नोलखोल (मराठी)
कुल (Family)Brassicaceae
Phoolgobhi common names Herbal Arcade
Phoolgobhi common names Herbal Arcade

फूल गोभी के आयुर्वेदिक गुण धर्म (phool gobhi ke ayurvedic gun)

दोष (Dosha) कफवातशामक (pacifies cough and vata)
रस (Taste) मधुर (sweet)
गुण (Qualities) गुरु (heavy)
वीर्य (Potency) उष्ण (hot)
विपाक(Post Digestion Effect) मधुर (sweet)
अन्य (Others)बलकारक, दुर्जर, स्तम्भक, मूत्रल
फूल गोभी के आयुर्वेदिक गुण धर्म Herbal Arcade
फूल गोभी के आयुर्वेदिक गुण धर्म Herbal Arcade

फूल गोभी के औषधीय फायदे एवं उपयोग (phool gobhi ke fayde or upyog)

मोटापा कम करें (phool gobhi for weight loss)

  • यदि आपको बार बार खाने की आदत है जिसके कारण आपका वजन बढ़ता चला जा रहा है तो आप अपने आहार में फूल गोभी को शामिल कर सकते है| गोभी देर से पचती है तथा इसे उचित मात्रा में फाइबर भी शामिल होता है जिसके कारण जल्दी भूख नही लगती| इस प्रकार आप अपनी भूख पर नियंत्रण कर के वजन को भी नियंत्रित कर सकते है|

पाचन तंत्र को मजबूती दें फूल गोभी का सेवन (phool gobhi for digestion)

  • यदि गोभी को आप अपने भोजन में शामिल करते है तो इससे आपका पाचन तंत्र मजबूत होगा| इसमें पाए जाने पोषक तत्व आपके द्वारा ग्रहण किये गए भोजन को अच्छी तरह से पचाते है जिसके चलते पाचन तंत्र की सभी क्रियाएँ बिना किसी अवरोध के हो जाती है| इसी से आप एक बेहतर पाचन तंत्र का निर्माण कर सकते है|

दस्त पे रोक लगाये (phool gobhi for diarrhea)

  • गोभी की सब्जी को उचित मात्रा में खाने से दस्त का शमन होता है| इसमें उपस्थित फाइबर और उपस्थित पोषक तत्वों के कारण ऐसा हो पाता है|

कैंसर से बचाव करे (phool gobhi for cancer)

  • गोभी का सेवन आपको कैंसर जैसे घातक रोग से बचा सकता है| हर हरी सब्जी में काफी पोषक तत्व होते है उसी प्रकार गोभी में भी कैंसर के प्रति रोध के गुण होते है| इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व मिल कर कैंसर से बचाव करते है| यदि आप भी कैंसर से बचाव के बारे में सोच रहे है तो गोभी का सेवन आपके लिए लाभदायक हो सकता है| सरल शब्दों में कहे तो फूल गोभी में एंटीकैंसर के गुण पाए जाते है|

आँखों और बालों के लिए लाभदायक (phool gobhi for eyes and hairs)

  • गोभी में उच्च मात्रा में विटामिन C होता है जो आँखों और बालों के लिए काफी हद तक एक वरदान के रूप में साबित होता है| आँखों या बालों की समस्याओं से जूझ रहे लोग यदि गोभी का सेवन करते है तो उन्हें काफी लाभ मिलता है और समस्या का समाधान भी होता है|
phool gobhi ke fayde Herbal Arcade
phool gobhi ke fayde Herbal Arcade

ह्रदय के लिए लाभदायक (phool gobhi for heart)

  • गोभी में पाए जाने वाले पोषक तत्व कोलेस्ट्रोल के स्तर को नियंत्रित करते है जिसके चलते ह्रदय के रोगों से भी बचाव होता है| इसके साथ ही ह्रदय को बल भी मिलता है|

पेट के कीड़ों को मारे फूलगोभी का सेवन (phool gobhi for stomach bugs)

  • यदि आप नियमित रूप से उचित मात्रा में इसकी सब्जी का सेवन अपने भोजन में करते है तो पेट के कीड़ों का शमन करने में सहायता मिलती है|

गले में सूजन आने पर (phool gobhi for throat)

  • इस गोभी के पौधे की जड़ का काढ़ा बना कर पीने से गले की सूजन और उससे जुडी समस्या में लाभ पहुँचता है|

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये (phool gobhi for immunity)

  • यदि आप इसका सेवन करते है तो निश्चित रूप से आपकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी| गोभी में इतने पोषक तत्व पाए है कि वे सभी मिल कर रोगों से लड़ने की क्षमता को दो गुना कर देते है| यदि आप भी अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना चाहते है तो इसका सेवन जरुर करें|

त्वचा रोगों में (phool gobhi for skin disease)

  • गोभी में पाए जाने वाले पोषक तत्वों में से आयरन शरीर में खून की मात्रा बढाता है तथा खून के प्रवाह को भी नियंत्रित करता है| इसी कारण रक्त विकार से होने त्वचा रोग खत्म होते है| इसके साथ ही इसके सेवन चेहरें में चमक आती है|
  • शरीर में आने वाली सूजन का शमन भी इसके सेवन से किया जा सकता है|
  • इसके साथ ही आप इसका उपयोग वैद्य के अनुसार फोड़े और फुंसियों तथा घाव के लिए भी कर सकते है|

बवासीर का शमन करे (phool gobhi for piles)

  • बवासीर या अर्श की समस्या होने पर घी में सकी हुई गोभी पर सैंधा नमक डाल कर खाना चाहिए| इससे बवासीर में लाभ मिलता है|

हड्डियों के लिए फायदेमंद (phool gobhi for bones)

  • कैल्शियम की उपस्थिति गोभी में प्रचुर मात्रा में होती है| इसी कारण गोभी खाने वाले लोगो की हड्डियाँ मजबूत बनी रहती है तथा उम्र के साथ हल्की चोट लगने पर भी मजबूती दिखाती है और टूटती नही है|

बुखार का शमन करे (phool gobhi for fever)

  • बुखार या ज्वर होने पर आप तापमान को सामान्य करने के लिए इसकी जड़ से बने हुए काढ़े का सेवन कर सकते है|

गर्भावस्था में लाभदायक फूल गोभी (phool gobhi for pregnancy)

  • गर्भावस्था में हरी सब्जियों का भरपूर मात्रा में सेवन करना चाहिए| चिकित्सक भी यही सलाह देते है| हरी सब्जियों में भरपूर मात्रा में वे सभी पोषक तत्व होते है जिनकी जरूरत एक माँ और होने वाले बच्चे को सबसे अधिक होती है| गोभी में भी वे सब तत्व पाए जाते है जिनका सेवन माँ और बच्चे दोनों को ही स्वस्थ रखता है|

उपयोगी अंग (भाग) (Important parts of phool gobhi)

  • जड़
  • पत्ती
  • फल

सेवन मात्रा (Dosage of phool gobhi)

  • चिकित्सक के अनुसार

सावधानियाँ

  • किडनी से जुड़े रोगों में इसका अधिक प्रयोग नही करना चाहिए| गोभी से यूरिक एसिड बढ़ता है जो किडनी में पथरी का कारण बन सकती है| किडनी के रोगियों को चिकित्सक की सलाह के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए|
  • इसका अधिक सेवन गैस की समस्या का कारण बन सकता है|
  • विटामिन K रक्त के थक्के बनाने में सहायक होता है| इसी कारण इसका प्रयोग एक सिमित मात्रा में ही करना चाहिए| जो लोग रक्त को गाढ़ा करने की चिकित्सा ले रहे है उन्हें इसका सेवन नही करना चाहिए|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *