amritarishta Benefits herbal arcade
औषधी दर्शन

जाने आखिर क्यों हैं अमृत के समान अमृतारिष्ट: फायदें (benefit) सेवन (dose)

अमृतारिष्ट का परिचय | (Introduction of Amritarishta: Benefits, dosage)

Table of Contents

अमृतारिष्ट क्या होता है?? (what is Amritarishta???)

यह एक आयुर्वेदिक औषधि होती हैं जो द्रव्य के रूप में उपस्थित होती हैं| इस औषधि का मुख्य घटक गिलोय होता हैं जिसे अमृता भी कहा जाता हैं| इसी कारण इस औषधि को अमृतारिष्ट कहा जाता हैं| आज कल के खान पान में फ़ास्ट फ़ूड जैसे खाने जुड़ने के कारण यह सिर्फ जीभ का स्वाद बन कर ही रह गया हैं| फ़ास्ट फ़ूड और अन्य गलत तरीके के खान पान के कारण मनुष्य की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती जा रही हैं| जिसके कारण आसानी से और जल्द ही किसी भी कारण बुखार या अन्य बीमारियाँ हमे घेर लेती हैं|

अमृतारिष्ट का उपयोग करने वाले व्यक्तियों को किसी भी प्रकार की बुखार से छुटकारा ही नही मिलता बल्कि बुखार आने के बाद शरीर में हुई हानि को भी यह भर देता हैं| यह ऐसा सिरप हैं जिसमे कई प्रकार की जड़ी बूटिया हैं जो बुखार को आने रोकती हैं | यह हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढाती हैं| यह ठण्ड और खांसी से भी बचाव करती हैं|

अमृतारिष्ट के घटक द्रव्य | (Contents of Amritarishta)

  • गिलोय
  • नीम
  • गोरखमुंडी
  • धातक पुष्प
  • सफ़ेद जीरा
  • पित्त पापड़ा
  • सप्तपर्णी
  • त्रिकुट
  • नागकेसर
  • नागरमोथा
  • कुटकी
  • अतीस
  • इन्द्र जो
  • गुड
  • दशमूल
  • काली मिर्च
  • सोंठ
amritarishta content herbal arcade
amritarishta content herbal arcade

अमृतारिष्ट बनाने की विधि | (How to make Amritarishta)


इसे बनाने की विधि बहुत ही सरल और सहज हैं| इसे बनाने में ऐसी महत्वपूर्ण औषधियों का प्रयोग हुआ हैं जो आसानी से हमे मिल सकती हैं| इसे बनाने के लिए सर्वप्रथम हमे गिलोय और दशमूल को हलके मोटे टुकडो में कूट लेना होगा| इसे कूटने के बाद किसी बर्तन में पानी लेकर हमे इसका काढ़ा बनाना होगा| काढ़ा तब तक पूरी तरह से तैयार नही होगा जब तक उसमे डाले गये पानी का चोथाई हिस्सा शेष न रह जाये|

चोथाई भाग शेष रहने पर इसे ठंडा कर लेवे| ठंडा होने के बाद इसे किसी मिट्टी या चीनी के बर्तन में डाल दे| अब बाकी बची जड़ी बूटियों को अच्छे से कूट और पीस कर काढ़े में डाल दे| सारी जड़ी बूटिया डालने के बाद इसे अच्छे से बंद कर के रखेंगे जिससे द्रव्य वायु के सम्पर्क में न आ सके| अब बर्तन को किसी सुरक्षित स्थान पर रख दे| इसे ऐसी जगह रखे जहा इसका सीधा सम्पर्क धूप से न हो| इसे ऐसे ही ३० दिनों तक रखे| ३० दिनों के बाद अमृतारिष्ट औषधि बहुत सारी बीमारियों को खत्म करने के लिए एकदम तैयार हो चुकी हैं| अब इसका सेवन किया जा सकता हैं|


अमृतारिष्ट औषधि के उपयोग और फायदे | (Benefits of Amritarishta)


अमृतारिष्ट से रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि (For increase immunity)

अमृतारिष्ट एक ऐसी आयुर्वेदिक औषधि हैं जो बीमारियों और शरीर में उत्पन्न समस्याओ को तो खत्म करती ही हैं| इसके अतिरिक्त यह मनुष्य में रोग से लड़ने की क्षमता को कुछ इस प्रकार बढाती हैं की किसी भी रोग से मनुष्य दूर ही रहता हैं| जब मनुष्य रोगों से दूर रहेगा तब मनुष्य की उम्र में भी वृद्धि होगी| यह औषधि शरीर में उपस्थित वायरस और बैक्टीरिया को खत्म कर देती हैं| इसके अतिरिक्त रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के साथ साथ हमारा शरीर भी पुष्ट और बलवान होने लगता हैं|


सर्दी खांसी और मोसमी बुखार से छुटकारा (For Cold, Cough and seasonal Fevar)

अमृतारिष्ट के उपयोग से मौसम में बदलाव आने के कारण जो सर्दी, बुखार और खांसी होती हैं उससे मनुष्य को छुटकारा मिल सकता हैं| फिर चाहे कैसा भी मौसम हो लोग बिना किसी डर के अपने काम कर सकते हैं

अमृतारिष्ट के फायदे  herbal arcade
अमृतारिष्ट के फायदे herbal arcade


उदर रोग में – (For stomach disease)

अमृतारिष्ट पेट में हो रही किसी भी प्रकार की समस्याओ से भी आराम देता हैं| यह पेट में उपस्थित समस्याओ का इलाज कर उन्हें जड़ से खत्म करने में सहायता देती हैं| यह मनुष्य के पेट में हो रही अपच की समस्या में लाभदायक हैं| अपच की समस्या होने से खाने के पाचन में समस्या आती हैं| इसके अतिरिक्त यदि किसी व्यक्ति को भूख न लगने या भूख कम लगने की समस्या भी हो तो उस समस्या से अमृतारिष्ट छुटकारा दिलाता हैं|

यह एसिडिटी की समस्या को भी दूर करता हैं| यह औषधि मंद पड़ी पाचक अग्नि को तीव्र कर देती हैं जिसके कारण भोजन का पाचन आसानी से हो जाता हैं | जब भोजन का पाचन आसानी से होगा तोह पेट में किसी प्रकार की समस्या होने का कोई कारण नहीं बचता हैं और मनुष्य स्वस्थ और फुर्तीला रहता हैं |


अमृतारिष्ट एनीमिया की समस्या में – (For Anemia)

एनीमिया की समस्या एक आम समस्या हैं| इस समस्या में व्यक्ति के शरीर में खून की कमी हो जाती हैं तथा हीमोग्लोबिन का स्तर गिर जाता हैं| इन सब के कारण व्यक्ति कमजोर हो जाता हैं| एनीमिया की समस्या अर्थात मनुष्य के शरीर में खून की कमी अनेक बीमारियों को जन्म देती हैं| अमृतारिष्ट लेने से व्यक्ति के शरीर में खून की कमी नही होती|

यह औषधि रक्त को साफ़ करने में भी सहायक हैं| इसके सेवन से रक्त स्त्रावित करने वाले हार्मोन्स में वृद्धि होती हैं| खून की कमी व्यक्ति के शरीर में किसी भी कारण हो सकती हैं| यह कमी मासिक धर्म के समय अत्यधिक रक्तस्त्राव, दुर्घटना के कारण ज्यादा खून का बह जाना, किसी रोग के कारण खून की कमी हो जाना और भी कई कारणों से जब व्यक्ति के शरीर में खून की कमी हो जाती हैं तो अमृतारिष्ट औषधि के सेवन से यह बहुत जल्दी खून की कमी को पूरी कर देती हैं|


लीवर रोग में – (For Liver disease)


अमृतारिष्ट के सेवन से लीवर में विकार या लीवर समबन्धित अनेक समस्याओ का समाधान मेंलाभदायक होती हैं | अमृतारिष्ट के उपयोग से लीवर को एक नई ऊर्जा मिलती हैं जिसके कारण मनुष्य में एक नयी स्फूर्ति बनी रहती हैं| यह औषधि अस्त व्यस्त पाचन तंत्र को एक दम स्वस्थ कर देती हैं| इसके अतिरिक्त यह लीवर की वृद्धि को रोकने में भी सहायक हैं | इस औषधि का सेवन करने से ज्वर की परेशानी पूरी तरह खत्म हो जाती हैं|


मांस पेशियों का सही विकास करने में (For Muscle development)

अमृतारिष्ट के उपयोग से हमारे शरीर को बहुत अलग अलग तरीके से फायदा होता हैं| उनमे से एक फायदा यह भी हैं कि अमृतारिष्ट मांस पेशियों का सही तरीके से विकास करके हमारे शरीर को दृढ और सुन्दर तथा सुडोल बनाता हैं| अमृतारिष्ट जब भोजन को सही तरीके से पचाने में मदद करेगा तो भोजन से रस, रस से रक्त, रक्त से मांस, मांस से मेद, मेद से अस्थि, अस्थि से मज्जा तथा मज्जा से ओज का निर्माण होता हैं जिसके कारण हमारे शरीर में चमक आती हैं|


अमृतारिष्ट महिलाओ के प्रसूति ज्वर में असरदार (For Meternal fever in women)


जब एक गर्भवती महिला नवजात शिशु को जन्म देती हैं तो उसके शरीर में काफी कमजोरी बनी रहती हैं| ऐसे समय में अगर प्रसूता की सही तरीके से देखभाल और खान पीन का सही ध्यान नही रखा जाये तोह महिला ज्वर से पीड़ित हो सकती | इस ज्वर को प्रसूति ज्वर कहा जाता हैं| इस ज्वर में अमृतारिष्ट के सेवन से शरीर के तापमान में कमी आती है तथा प्रसूति माहिला को आराम मिलता हैं| यह कमजोरी दूर करने में भी सहायक हैं|


मलेरिया और टाइफाइड जैसे रोग के लिए (For Typhoid and Malaria)


चाहे किसी भी प्रकार की बुखार हो तो इसका इलाज अमृतारिष्ट के पास हैं| चाहे वह मलेरिया के कारण आई बुखार हो चाहे वह टाइफाइड के कारण आई बुखार हो, अमृतारिष्ट सभी स्थितियों में फायदेमंद हैं| यह किसी पुराने बुखार में भी फायदेमंद हैं|


विषम ज्वर में –

इस ज्वर में किसी व्यक्ति को १ दिन छोड़कर १ दिन या दो दिन छोड़कर दो दिन या फिर तीन दिन छोड़कर तीसरे दिन फिर से बुखार आ जाती हैं| इसे ही विषम ज्वर कहते है| अमृतारिष्ट विषम ज्वर को खत्म समाप्त करने में मदद कर बुखार में हुई हानि की भरपाई कर देता हैं|


शीत ज्वर – (For Cold fever)

जब रोगी को किसी भी मौसम में ठण्ड लग कर बुखार आ जाती हैं तब उसे शीत ज्वर कहा जाता हैं| अमृतारिष्ट लेने से इस बुखार को दूर किया जा सकता हैं| बुखार को दूर करके अमृतारिष्ट रोगप्रतिरोधक क्षमता को भी बढाता हैं|


अमृतारिष्ट औषधि के सेवन का प्रकार और मात्रा | (Doses of Amritarishta)

औषधि के सेवन का प्रकार 10 से 20 मिलीलीटर
औषधि को दिन में कितनी लिया जायेदिन में दो बार
लेने का उचित समयखाना खाने के बाद
औषधि का सेवन किसके साथ करेसाफ़ और तजा पानी के साथ
औषधि की सेवन अवधिचिकित्सक की सलाह के अनुसार

चेतावनी | (Precautions of Amritarishta)

  • इसे ज्यादा मात्रा में लिए जाने पर पेट में जलन हो सकती हैं इसलिए इसे चिकित्सक की सलाह अनुसार ही ले|
  • मधुमेह के रोगी इसके उपयोग से पहले सावधानी बरते|
  • गर्भवती महिलाओ को इसका सेवन नही करना चाहिए|

उपलब्धता | (Availability of Amritarishta)

  1. दिव्य अमृतारिष्ट (Divya pharmacy amritarishta)
  2. डाबर अमृतारिष्ट (Dabur amritarishta)
  3. झंडू अमृतारिष्ट (Zandu amritarishta )
  4. सांडू अमृतारिष्ट (Sandu amritarishta)
  5. वैधनाथ अमृतारिष्ट (Baidyanath amritarishta)
  6. धूतपापेशवर अमृतारिष्ट (Dhootpapeshwar amritarishta)
  7. मुलतानी अमृतारिष्ट (Multani amritarishta)
  8. बेसिक आयुर्वेदा अमृतारिष्ट (Basic ayurveda amritarishta)
  9. केरला आयुर्वेदा अमृतारिष्ट (Kerala ayurveda amritarishta)
  10. सांडू ब्रदर्स अमृतारिष्ट (sandu brothers amritarishta)
  11. कोट्टकल अमृतारिष्ट (Kottakkal amritarishta)
  12. एवीपी अमृतारिष्ट (AVP amritarishta)

Read more Articles

Note– यदि आपका कोई प्रश्न है तो बेझिझक पूछें। आपको प्रत्येक उचित प्रश्न का जवाब मिलेगा|