Peach Fruit Aadu @HerbalArcade
Herbs

आडू (Aadu) : इस सुन्दर फल में है ढेरो फायदे आइये जाने (peach : 16 Benefits, usages)

आडू का परिचय (Introduction of Peach)

Table of Contents

आडू क्या है? (What is Peach)

निश्चित ही सभी व्यक्तियों के स्वस्थ स्वास्थ्य का राज़ कहीं न कहीं खान पान होता ही है| इसी के आधार पर यदि व्यक्ति पौष्टिक भोजन का सेवन करेगा तो उसका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उसकी आयु भी बढ़ेगी| इसी प्रकार का एक फल है जिसे शायद आप उपयोग में लेते है परन्तु आप उसके गुणों से वाकिफ नही है| यह फल है आडू (Peach) |

यह बहुत सारे गुणों से भरपूर होता है जिनकी जरुरत हमारे शरीर को सदैव रहती है| दिखने में यह सेब के समान होता है परन्तु इसका नारंगी रंग और इसके अन्दर उपस्थित बीज इसे सेब से अलग कर देते है|
सबसे पहले इसे चीन में उगाया गया था उसके बाद यह पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो गया| इसके साथ ही इसका सेवन दुनिया में लगभग सभी जगह किया जाने लगा| भारत में यह कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड तथा हिमालयी क्षेत्रों में पाया जाता है|
इसे पीच भी कहा जाता है| इसका उपयोग कई सारी क्रीमों में भी किया जाता है जिन्हें चहरे के लिए बनाया जाता है| आज आपको परिचित कराते है आडू और उसके उन गुणों और फायदों के बारे में जिनसे शायद आप अभी तक अनजान थे|

आडू में पाए जाने वाले पोषक तत्व (Aadu ke poshak tatva)

  • शर्करा
  • सिट्रिक अम्ल
  • प्रोटीन
  • खनिज
  • कैल्शियम
  • मैग्नेशियम
  • आयरन
  • फास्फोरस
  • पोटेशियम
  • सल्फर
  • विटामिन a, b और c
Peach Fruit Aadu @HerbalArcade
Peach Fruit Aadu @HerbalArcade

बाह्य स्वरुप (आकृति विज्ञान) (Aadu ki akriti)

इसके पेड़ का कद छोटा होता है| इसके पत्ते आम के वृक्ष के पत्तों के समान होते है| गिरने से पहले ये पत्तें अपना रंग बदलकर लाल कर लेते है| इसके फूलों का रंग कुछ गुलाबी सा प्रतीत होता है| इसके फल लाल पीले रंग के होते है जिनमे काफी कठोर गुठली पाई जाती है| इसके फल और फूल अप्रैल से जून तथा फरवरी से मार्च के बीच आते है|

आडू (Peach) के सामान्य नाम (Aadu common names)

वानस्पतिक नाम (Botanical Name)Prunus persica
अंग्रेजी (English)Peach tree
हिंदी (Hindi)आलूका, आडू
संस्कृत (Sanskrit)आरुकम, पिचुकम
अन्य (Other)पिचेसू (कन्नड़) आरु (गुजराती) ओर (पंजाबी) खुख (अरबी) आरु (नेपाली)
कुल (Family)Rosaceae

आडू के आयुर्वेदिक गुण धर्म (Aadu ke ayurvedic gun dharm)

दोष (Dosha) 
रस (Taste) 
गुण (Qualities) 
वीर्य (Potency) 
विपाक(Post Digestion Effect) 
अन्य (Others)Kramingnaa, Vamanopagaa, Shiroveerechan

आडू (Peach) के औषधीय फायदे एवं उपयोग (Aadu ke fayde or upyog)

कान दर्द होने पर लाभ दे आडू (Aadu for ears)

  • यदि आप रोज रोज या कभी कभी होने वाले कान दर्द से परेशान है और हमेशा के लिए छुटकारा पाना चाहते है तो इसके लिए आडू के बीजों का तेल निकाल कर उसे कान में डालने से दर्द में राहत मिलती है|

कब्ज़ में (Aadu for constipation)

  • अनुचित और असमय खाना खाने के कारण कब्ज़ होना एक सामान्य बात है परन्तु जब यह अधिक दिनों तक बनी रहे तो विभिन्न बीमारियाँ उत्पन्न होने की सम्भावना रहती है| इस समस्या से निजात पाने के लिए रोज सोने से पहले एक आडू खाना चाहिए| याद रहे इसे छिलके सहित खाएं|

पेट दर्द के लिए (Aadu for stomach pain)

  • पेट दर्द होने के दौरान आडू से निर्मित रस में अजवायन का चूर्ण डाल कर पिलाना चाहिए| इससे पेट दर्द कम होता है और पाचन शक्ति भी मजबूत होती है|

कीड़ों का शमन करें

  • यदि आप आंत के कीड़ों से परेशान है तो इसके फल के रस में थोड़ी सी हींग डाल सेवन करना चाहिए| इसके सेवन से आंत के कीड़ो का शमन हो जाता है|
  • आंत के कीड़ों के अलावा कई लोग पेट के कीड़ों से भी परेशान रहते है| ऐसे में यदि इसके पत्तों के रस का सेवन करवाना चाहिए| इसके सेवन से मुख्य रूप से बच्चों के पेट के कीड़ें समाप्त होते है|

पथरी में फायदेमंद आडू (Aadu for calculus)

  • पथरी की समस्या से पीड़ित रोगी को रोज एक आडू का सेवन जरुर करना चाहिए| इससे पथरी टूट कर या गल कर मूत्र के साथ बाहर निकल जाती है|

मासिक धर्म की समस्याओं में

  • मासिक धर्म से जुडी समस्या जैसे मासिक धर्म के दौरान पेट दर्द, बुखार, बदन दर्द आदि को दूर करने के लिए इसके पत्तों का शीतकषाय का निर्माण कर सेवन करना चाहिए|

आडू (Peach) त्वचा रोगों में (Aadu for skin disease)

  • त्वचा की सूजन को दूर करने के लिए इसकी गुठली से निर्मित तेल को प्रभावित स्थान पर लगाना चाहिए| इससे सूजन दूर होती है
  • घाव को जल्दी भरने के लिए इस औषधि के पत्तों को पीस कर घाव पर लगा दें| ऐसा करने सेघाव बहुत जल्द भर जाते है|
  • इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार के त्वचा रोग जैसे दाद, खाज और खुजली आदि को समाप्त करने के लिए भी इसकी गुठली के बीजों का प्रयोग किया जा सकता है|

आमवात में लाभदायक आडू

  • कब्ज़ से परेशान रहने वाले लोगो को आमवात की समस्या होने की अधिक संभावना होती है| आमवात में होने वाले दर्द और सूजन को मिटाने के लिए आडू के पेड़ की छाल को पीस कर लगाना चाहिए| आमवात के साथ ही यह गठिया में भी लाभ देता है|
Peach Fruit Aadu @HerbalArcade
Peach Fruit Aadu @HerbalArcade

आडू (Peach) पसीने की गंध से छुटकारा

  • यदि आप भी पसीने की गंध से परेशान रहते है तो इसके पत्तों को पीस कर शरीर पर लगा दें| थोड़ी देर बाद हल्के गर्म जल से स्नान कर लें| इससे गंध से छुटकारा मिलेगा|

केंसर से बचाव करे आडू (Aadu for cancer)

  • आडू में कई ऐसे पोषक तत्व होते है जो हमारा बचाव केंसर तक से कर सकते है| इसके अलावा इसमें ऐसे गुण भी होते है कि केंसर के दौरान रोगी को दि जाने वाली कीमोथेरेपी के दुष्प्रभाव से भी बचाव हो सके|

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये (Aadu for immunity)

  • इसका सेवन हमारे लिए बहुत अधिक फायदेमंद साबित होता है| इस फल में विटामिन c पाया जाता है जो रोगों से लड़ने की शक्ति को बढाता है| इसके साथ ही यह जीवन आयु में भी बढ़ोतरी करता है|

वजन नियंत्रित करें

  • इसके फल का सेवन करने से वजन नही बढता है| ऐसा इसलिए होता है क्योंकि यह कम केलोरी वाला भोज्य पदार्थ होता है जिसका सेवन नाश्ते में किया जा सकता है| इसका सेवन भोजन करने के आधे घंटे बाद ही करना चाहिए|

ह्रदय रोगों में (Aadu for heart disease)

  • यदि कोई व्यक्ति इसका सेवन नियमित रूप से करता है तो उसके कोलेस्ट्रोल स्तर और रक्तचाप का स्तर नियंत्रित रहता है|

खून की कमी को पूरा करे (Aadu for anemia)

  • यदि आप एनीमिया या खून की कमी से जूझ रहे है तो तुरंत इसका सेवन शुरू कर देना चाहिए| इसके पोषक तत्व में आयरम भी होता है जो लाल रक्त कणिकाओं को बढाता है और खून की कमी दूर करता है|

गर्भावस्था में आडू का प्रयोग

  • गर्भावस्था में इसका प्रयोग करना आपके और आपके होने वाले बच्चे दोनों के लिए ही बहुत अच्छा होता है| यह माँ और बच्चे दोनों की होने वाले रोगों से रक्षा करता है|

त्वचा को चमकदार बनाये आडू (Peach)

  • आडू का उपयोग बाज़ारों में मिलने वाले कई उत्पादों में किया जाता है| इसका उपयोग त्वचा में चमक बनाये रखता है| आप घर पे भी आडू का उपयोग कर अपनी त्वचा की देखभाल कर सकते है|

उपयोगी अंग (भाग) (Important parts of Aadu)

  • छाल
  • पत्ती
  • बिज
  • फल
  • गुठली

सेवन मात्रा (Dosages of Aadu)

  • चूर्ण – 1 से 2 ग्राम तक
  • ज्यूस – 15 से 30 ml तक
  • क्वाथ – 15 से 20

One thought on “आडू (Aadu) : इस सुन्दर फल में है ढेरो फायदे आइये जाने (peach : 16 Benefits, usages)

Comments are closed.