Divya jwarnashak vati Herbal Arcade
औषधी दर्शन

दिव्य ज्वर नाशक वटी: फायदे (Divya Jwar nashak vati: benefit)

दिव्य ज्वर नाशक वटी का परिचय (Introduction of Divya Jwar nashak vati)

दिव्य ज्वर नाशक वटी क्या हैं? (Divya Jwar nashak vati kya hai?)

यह दिव्य फार्मेसी (पतंजलि) के द्वारा बनायीं गयी एक आयुर्वेदिक औषधि हैं| इसका मुख्य उपयोग बुखार, खांसी, जुखाम, ब्रोंकाइटीस जैसे रोगों में किया जाता हैं| यह औषधि एंटी वायरल, एंटी बेक्टेरियल होती हैं| इस वटी में यह गुण होने के कारण यह हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढाती हैं|
इस औषधि में गिलोय, संजीवनी वटी और देसी तुलसी जैसे तत्व मिले होते हैं जो अपने आप में ही एक प्रकार की औषधियां होती हैं| इन तत्वों से मिलकर बनी होने के कारण ही यह औषधि बहुत प्रभावशाली होती हैं|

दिव्य ज्वर नाशक वटी के घटक द्रव्य (Divya Jwar nashak vati ke gatak dravy)

  • गिलोय
  • देशी तुलसी
  • हल्दी
  • नीम
  • कुटकी
  • चिरायता
  • कालमेघ
  • जलनीम
  • अश्वगंधा
  • अर्कमूल
  • द्रोणपुष्पी
  • लवंग
  • दालचीनी
  • काकड़ासिंगी
  • मुलेठी
  • रुदन्ती
  • अकरकरा
  • अम्रितासत्
  • संजीवनी वटी
  • कपर्दक भस्म
  • अभ्रकभस्म
  • त्रिकटु
  • टंकण भस्म
  • मुक्ताशक्ति भस्म
divya jwar nashak vati contents Herbal Arcade
divya jwar nashak vati contents Herbal Arcade

दिव्य ज्वर नाशक वटी के फायदे (Divya Jwar nashak vati ke fayde)

ज्वर में (for fever)

पुराने से पुराने बुखार और किसी भी प्रकार के नए बुखार में इसका सेवन उत्तम होता हैं| डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसे रोगों तक में इस औषधि का फायदे देखने को मिलते हैं| यदि किसी व्यक्ति को मौसम बदलने के अनुसार ही बुखार होने लगता हैं तो वे व्यक्ति इस औषधि का सेवन कर सकते हैं|

खांसी और जुखाम में (for common cold and cough)

कई लोगो को मौसम बदलते ही बुखार के साथ साथ खांसी, जुखाम जैसी समस्या भी आने लगती हैं तो उन्हें भी ज्वर नाशक वटी का सेवन करना चाहिए| इसका सेवन कुछ दिनों तक करने पर अच्छे परिणाम दिखने लगते हैं|

ब्रोंकाइटीस या श्वसनीशोथ (for Bronchitis)

यह रोग श्वसन तंत्र में संक्रमण के कारण होती हैं| कई बार ये अपने आप बेहतर हो जाता हैं परन्तु जब कभी इसका प्रकोप बढ़ जाये तो इस औषधि का सेवन करने पर आराम मिलता हैं| इस रोग में फेफड़ो तक ले जाने वाली नालियों की अन्दर वाली परत पर सूजन हो जाती हैं| यह औषधि इस रोग पर मुख्य रूप से कार्य करती हैं|

दिव्य ज्वर नाशक वटी के फायदे Herbal Arcade
दिव्य ज्वर नाशक वटी के फायदे Herbal Arcade

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये (for increase immunity)

इस वटी में गिलोय, तुलसी, हल्दी, नीम जैसी औषधियां होती हैं जिनमे कई सारी एंटी वायरल, एंटी बेक्टेरियल गुण होते हैं| जो रोग को दूर करने के साथ साथ हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने का कार्य भी करते हैं ताकि हम रोगों से दूर रहे और उनसे अच्छी तरह लड़ सके| इसी कारण इसका सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाने के लिए इस औषधि का प्रयोग किया जाता हैं|

ज्वर नाशक वटी के अन्य फायदे (Other benefits of Divya Jwar nashak vati)

  • जीर्ण जिगर की बीमारी
  • हेपेटाईटिस
  • पाचन तंत्र को मजबूत बनाये
  • पीलिया
  • दमा
  • खुजली आदि रोगों में|

दिव्य ज्वर नाशक वटी की सेवन विधि (Divya Jwar nashak vati ki sevan vidhi)

  • 1 से 2 गोली का सेवन दिन में दो से तीन बार करना चाहिए|
  • इसका सेवन गुनगुने जल या दूध के साथ किया जा सकता हैं|

दिव्य ज्वर नाशक वटी का सेवन करते समय रखी जाने वाली सावधानियाँ (Divya Jwar nashak vati ke sevan ki savdhaniya)

  • किसी भी व्यक्ति को इसका सेवन करने से पहले चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए| मुख्य रूप से गर्भवती महिला को|
  • बच्चो को इस औषधि की मात्रा कम करके देनी चाहिए|
  • अधिक लम्बे समय तक इसका उपयोग नही करना चाहिए|

दिव्य ज्वरनाशक वटी की उपलब्धता (Divya Jwar nashak vati ki uplabdhta)

Read more Articles

अमृतारिष्ट