benefits of rudraksh Herbal Arcade
Herbs

रुद्राक्ष (Rudraksha)

रुद्राक्ष का परिचय: (Introduction of Rudraksha)

Table of Contents

रुद्राक्ष क्या है? (What is Rudraksha)

क्या आपको पता है की जिसे आप शिवजी के आसू समझते है यानि रुद्राक्ष इसके बहुत सारे फायदे है जिनसे आज तक लोग अनजान है|  इसकी माला धारण करने से कई प्रकार के शारीरिक  व मानसिक, विकारो से रक्षा होती ह|  आयुर्वेद की ऐसी बहुत सारी औषधिया जिसके बारे में कुछ तो आप जानते ही है|  पर रुद्राक्षम् भी एक औषधि है| जिसको अनेको फायदे है|

आयुर्वेद के अनुसार रुद्राक्षम् की माला पहनने से कैंसर, ह्रदय के विकार, रक्तचाप आदि विकारो में लाभ मिलता है| इसके अलावा यह मिरगी रोग, चेचक, बुखार, प्यास, यकृत आदि के रोगो में कम करने के लिए प्रयोग किया जाता है| यह आपके वात, पित्त का शमन करते है| यदि शरीर के किसी अंग पर दर्द हो रहा है तो भी आप रुद्राक्ष का प्रयोग कर सकते है|  

आइये इसके अन्य औषधीय फायदों के बारे में जानते है की इस रुद्राक्ष को किन – किन रोगो में प्रयोग किया जाता है| 

बाह्य स्वरुप (आकृति विज्ञान) (Rudraksha ki akriti)

यह विश्व में नेपाल, म्यामार, इंग्लैंन्ड, बाग्लादेश एवं मलेशिया में पाया जाता है| यह भारत में बिहार, मध्य प्रदेश, बंगाल, आसाम तथा महाराष्ट्र में पाया जाता है| रुद्राक्षम् के बीजो की आकृति के अनुसार कई प्रकार प्रजातिया पाई जाती है| परन्तु मख्य रूप से रुद्राक्ष का प्रयोग किया जाता है|

इसके पेड़ 18 या 20 मीटर तक ऊँचा, मध्य आकार का सदा हरा भरा रहने वाला पेड़ होता है|  इसके तने की छाल धूसर व भरे रंग की होती है| इसके पत्ते लम्बे चौड़े चिकने तथा  शाखाओं के अन्त में लगे हुए होते है|  इसके फूल सफेद रंग के होते है| इसके फल बैंगनी रंग के होते है| जब यह कच्चे होते है तब यह हरे रंग की  होती है| इसके बीज को रुद्राक्ष कहा जाता है| इसके फलकाल व फूलकाल फरवरी से जून होता है|   

रुद्राक्ष की प्रजातियां (Rudraksha ki prajatiya)

  1. Elaocarpus floribundus blume
  2. Elaocarpus oblongu
  3. Elaocarpus petiolatus
  4. Elaocarpus serratus
  5. Elaocarpus bubureulatus
  6. Elaocarpus srratus linn.
रुद्राक्ष  के सामान्य नाम Herbal Arcade
रुद्राक्ष के सामान्य नाम Herbal Arcade

रुद्राक्ष  के सामान्य नाम (Rudraksha common names)

वानस्पतिक नाम (Botanical Name)Elaocarpus srratus
अंग्रेजी (English)Utrasum bead tree
हिंदी (Hindi)शिवाक्ष्म्, पावनम्, रुद्राक्षम्
संस्कृत (Sanskrit)रुद्राक्ष
अन्य (Other)रुद्राक्ष (कन्नड़) रुद्राख्यो (उड़िया) रुद्राक्ष (गुजराती) रुद्राकाई  (तमिल ) रुद्राक्ष (तेलगु) रुद्राक्या  (बंगाली) रुद्राक्ष्या (नेपाली) कट्टकरा (मलयालम)
कुल (Family)Elaeocarpaceae

रुद्राक्ष के आयुर्वेदिक गुण धर्म (Rudraksha ke Ayurvedic gun)

दोष (Dosha)वातपित्तशामक (pacifies vaat and pitta)
रस (Taste) मधुर (Sweet)
गुण (Qualities) गुरु (heavy), स्निग्ध (oily)
वीर्य (Potency) शीत (Cold)
विपाक(Post Digestion Effect) मधुर (Sweet)
अन्य (Others) दाहशामक, आक्षेपहर, वेदनास्थापन
Ayurvedic properties of Rudraksh Herbal Arcade
Ayurvedic properties of Rudraksh Herbal Arcade

रुद्राक्ष के औषधीय फायदे एवं उपयोग (Rudraksha ke fayde or upyog)

मष्तिष्क के लिए (Rudraksha for brain)

  • रुद्राक्ष की माला पहनने से व्यक्ति मास्तिष्क पर नियंत्रण कर सकते है, जिससे  लोग अपने मन और शरीर को नियंत्रित कर लेते हैं, वो लोग मजूबत हैं| रुद्राक्ष की माला व्यक्तित्व को आकार देने का काम करती है और इसे पहनने वाले को सकारात्मक ऊर्जा से भर देती है| और मष्तिष्क के रोग भी दूर रहते है|

शरीर के दर्द से छुटकारा पाने के लिए (Rudraksha for body pain)

  • यदि आपके लम्बे समय की बीमारी के कारण या किसी अन्य कारण से आपका शरीर दर्द कर रहा है तो रुद्राक्षम् के फलो को पीसकर दर्द वाले स्थान पर लगाने से दर्द का शमन होता है|

जलन को कम करने में उपयोगी में

  • अगर आपका हाथ या पैर कही पर जल गया है और जलन हो रही है तो रुद्राक्ष को पीसकर लेप करने से जलन में आराम होता है|

मिरगी के रोग में रुद्राक्ष का उपयोग (Rudraksha for epilepsy)

  • यदि किसी व्यक्ति को मिरगी की समस्या है तो रुद्राक्षम् के फल का प्रयोग करके इस रोग से आराम पा सकते है|

चेचक के रोग में उपयोग

  • चेचक रोग बहुत ही पीड़ादायक होता है|  इस रोग से क्यक्ति परेशान हो जाते है|  ना तो भूख लगती है ना ही प्यास| यदि आप में से भी कोई इस रोग से ग्रस्त है तो रुद्राक्ष को पीसकर गाय के दूध के साथ पिने से चेचक के रोग का शमन होता है|
  • इसके अलावा रुद्राक्ष को पीसकर शहद मिलाकर त्वचा पर लगाने से दाद तथा चेचक का शमन होता है|

पित्तज विकार में

  • रुद्राक्ष को दूध के साथ घिसकर इसका सेवन करने से पित्तज विकारो का शमन होता है|

मुंहासे में उपयोगी रुद्राक्ष

  • बढती उम्र के साथ मुंहासे होना एक आम बात हो गई| इन मुंहासो के कारण व्यक्ति बहुत ही परेशान रहते है| यदि आपको भी इन मुंहासो को समस्या है तो रुद्राक्षम् को पीसकर दूध मिला ले और फिर इसे चेहरे पर लगाने से मुंहासो का शमन होता है|

सिर के रोगो में

  • यदि आप सिर के किसी भी रोग से परेशान है तो रुद्राक्षम् के बीज के चूर्ण का उपयोग मष्तिष्क की कमजोरी से छुटकारा पा सकते है| तथा इसका उपयोग आयुर्वेद की चिकित्सा के अनुसार ही करे|

घेंघा रोग में (Rudraksha for goiter)

  • अगर कोई घेंघा रोग से पीड़ित है तो रुद्राक्ष को पानी के साथ घिसकर घेंघा रोग में लगाने से लाभ होता है|

ह्रदय के रोगो में (Rudraksha for heart)

  • यदि आपको ह्रदय संबंधित किसी भी रोग से परेशान है तो रुद्राक्षम् के बीज का सेवन ह्रदय की बैचैनी तथा अन्य रोगो में लाभ होता है|

रुद्राक्ष के अन्य फायदे (Other benefits of Rudraksha)

  • इसका उपयोग आधिक प्यास लगने की बीमारी में भी इसका प्रयोग किया जाता है|
  • अगर व्यक्ति को पागलपन का दौरा पड़ता है तो उससे छुटकारा पाने के लिए भी रुद्राक्षम् का प्रयोग किया जाता है|
  • यह बुखार में भी बहुत ही लाभकारी है|
  • अगर कोई व्यक्ति लीवर संबंधित रोग से परेशान है तो छुटकारा पाने के लिए भी रुद्राक्षम् का उपयोग किया जाता है|
Rudraksha tree Herbal Arcade
Rudraksha tree Herbal Arcade

उपयोगी अंग (भाग) (Important parts of Rudraksha)

  • फल

सेवन मात्रा (Dosages of Rudraksha)

इसका औषधि का प्रयोग चिकित्सक के अनुसार ही करे