लीची के बारे में सबकुछ: लाभ, पोषण मूल्य और उपयोग- Litchi (Introduction, Benefits and Usasegs)
लीची का परिचय: (Introduction of Litchi)
लीची क्या है? (What is Litchi?)
गर्मियों के मौसम मे वैसे तो कई प्रकार के फल आते है| परन्तु कुछ फल बहुत ही खास होते है| उनमे से एक लीची भी होती है| यह एक बहुत ही रसीला फल होता है जो गर्मियों में बहुत अधिक लाभ देता है| गर्मियों के मौसम में अक्सर शरीर में पानी की कमी होने लगती है| ऐसे में इस फल का सेवन उस कमी की भरपाई में काफी सहायक होता है|
इस फल में कई ऐसे पोषक तत्व और खनिज पाए जाते है जिनका सेवन करके कैंसर जैसी समस्या से भी बचाव किया जा सकता है| आज हम लीची से होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानेंगे| यदि आप भी लीची के फायदों के बारे में विस्तार से जानना चाहते है तो इस लेख को आखिर तक पढ़ें|
लीची में पाए जाने वाले पोषक तत्व (Nutrients of Litchi)
- फाइबर
- प्रोटीन
- वसा
- शर्करा
- केल्शियम
- आयरन
- मैग्नीशियम
- फास्फोरस
- पोटेशियम
- सोडियम
- जिंक
- विटामिन A,C,E,K
- फोलेट
- बीटा केरोटीन आदि|
बाह्य स्वरुप (आकृति विज्ञान) (Morphology of Litchi )
इसका पेड़ सदा हरा भरा रहने वाला होता है| इसके पत्तें आगे से नुकीले होते है| फूलों का रंग सफ़ेद और हरा होता है| इसके फल आकार में गोल होते है जो कच्ची अवस्था में हरे और पक जाने पर कुछ लाल रंग के दिखाई पड़ते है| इसका फल अन्दर से गूदेदार होता है| स्वाद में यह मीठा होता है| एक फल के अन्दर एक बीज उपस्थित होता है जो कुछ भूरे रंग का दिखाई पड़ता है| इसके फूल और फल जनवरी से जून के मध्य आते है|

लीची के सामान्य नाम (Litchi common names)
वानस्पतिक नाम (Botanical Name) | Litchi chinensis |
अंग्रेजी (English) | Litchee, Litchi |
हिंदी (Hindi) | लीची |
संस्कृत (Sanskrit) | लीची |
अन्य (Other) | लीचूर (उर्दू) लीसी (उड़िया) लीची हन्नु (कन्नड़) इलाइची (तमिल) |
कुल (Family) | Sapindaceae |

लीची के आयुर्वेदिक गुण धर्म (Ayurvedic Properties of Litchi)
दोष (Dosha) | |
रस (Taste) | |
गुण (Qualities) | |
वीर्य (Potency) | |
विपाक(Post Digestion Effect) | |
अन्य (Others) |
लीची के औषधीय फायदे एवं उपयोग (Benefits and Usasges of Litchi)
शरीर में होने वाली पानी की कमी को दूर करें लीची (Litchi for Dihydration)
- गर्मियों में लोग अधिकतर डिहाइड्रेशन के शिकार हो जाते है| जिसके चलते शरीर में पानी की कमी होने लगती है| ऐसे में यदि आप नियमित रूप से लीची का सेवन करते है तो इससे पानी की कमी को पूरा किया जा सकता है| बच्चों से लेकर बड़ो तक सभी को इसका सेवन करना चाहिए|
- इसके साथ हि हमें रोज एक नयी उर्जा की जरुरत भी पड़ती है| हमारी इस जरूरत की पूर्ति लीची के फल से की जा सकती है|
प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये (Litchi for immunity)
- यदि किसी व्यक्ति की रोगों से लड़ने की क्षमता में कमी है तो लीची के फल का सेवन कर के उस क्षमता को बढाया जा सकता है| इस फल में काफी अच्छी मात्रा में बीटा केरोटीन और फोलेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते है जो आपकी रोगों से लड़ने की क्षमता में बढ़ोतरी कर सकते है|
आँखों के लिए लाभदायक (Litchi for eyes)
- इस फल में काफी अच्छी मात्रा में विटामिन C पाया जाता है जो आँखों से जुडी समस्याओं में लाभ पहुंचाता है| यदि आप भी आँखों से जुडी समस्याओं से निजात पाना चाहते है तो इसके फल का सेवन कर सकते है|

पाचन के लिए (Litchi for digestion)
- यह फल आपके पाचन को स्वस्थ बनाये रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है| इसमें भपूर मात्रा में फाइबर होता है जो आपके पाचन तंत्र को सुचारू रूप से क्रिया करा पाता है|
- इसके अलावा आपको पेट या आँतों से जुड़ा हुआ किसी भी प्रकार का विकार है तो ऐसे में भी इसके फल का सेवन काफी लाभदायक साबित होता है|
सामान्य दुर्बलता का शमन करे लीची (Litchi for weakness)
- लीची के फल में वसा पाई जाती है| इसलिए यदि कोई दुर्बल व्यक्ति इसका सेवन करता है तो ऐसे में उसका वजन बढ़ने की सम्भावना भी बढ़ जाती है| आप भी यदि दुबलेपन से छुटकारा पाना चाहते है तो इसके फल का सेवन कर सकते है|
बालों के लिए फायदेमंद (Litchi for hairs)
- आज कल के प्रदुषण का असर सबसे अधिक हमारे बालों और त्वचा पर पड़ता है| ऐसे में इनकी देखभाल करना और भी जरुरी हो जाता है| यदि लीची फल के गुदे को कंडीशनर की तरह बालों में लगा कर कुछ देर बाद धो लिया जाता है तो इससे बालों की चमक में वृद्धि होती है|
ह्रदय के लिए (Litchi for heart)
- यह फल ह्रदय को बल तो प्रदान करता हि है इसके साथ हि यह रक्तचाप को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है| यदि आप भी अपने ह्रदय को स्वस्थ रखना चाहते है तो इसके लिए इस फल का प्रयोग कर सकते है|
मुख से जुड़े रोगों में (Litchi for mouth propblems)
- फल की जड़ या तने की छाल का काढ़ा बना कर कुल्ला करने से मुख से जुड़े हुए रोगों का शमन किया जा सकता हैं| यदि आप भी मुख से जुड़े रोगों से परेशान हैं तो इस उपाय को अपना सकते है|
अंडकोष में आई सूजन का शमन करे लीची
- लीची के बीजो को पीस कर यदि सूजन वाले स्थान पर लगाया जाता है तो इससे सूजन को दूर किया जा सकता है|
त्वचा के लिए (Litchi for skin)
- बच्चो में होने वाले त्वचा सम्बन्धी रोग मसूरिका में यदि इसके कच्चे फलों का प्रयोग किया जाता है तो इससे मसूरिका में लाभ मिलता है|
- इसके अलावा फल का सेवन करना तथा चेहरे पर लगाने से त्वचा में निखार आता है|
कैंसर से बचाव करे (Litchi for cancer)
- लीची किसी भी प्रकार के कैंसर का इलाज़ नही है बल्कि यह कैंसर से बचाव करने में सहायता प्रदान कर सकती है| यदि आप भी नियमित रूप से इस फल का सेवन करते है तो इससे कैंसर से बचाव किया जा सकता है|
मस्तिष्क के लिए (Litchi for brain)
- मस्तिष्क से कई प्रकार की समस्याएँ उत्पन्न हो सकती है| इसके लिए यदि लीची के बीजो का प्रयोग विधिवत किया जाता है तो इससे इन समस्याओं के ठीक होने की सम्भावना में बढ़ोतरी होने लगती है|
कीटों के काट लेने पर लीची
- कीटों के काट लेने पर यदि लीची के पत्तों का लेप दंश वाले स्थान पर लगाने से जलन, दर्द, सूजन आदि के प्रभाव को कम किया जा सकता है|
उपयोगी अंग (भाग) (Important parts of Litchi)
- फल
- पत्ती
- बीज
सेवन मात्रा (Dosage of Litchi)
- रस – 5-10 ml
- क्वाथ – 15-30 ml