Pradrantak lauh ke fayde Herbal Arcade
औषधी दर्शन

प्रदरान्तक लौह: फायदे, सेवन Pradrantak Lauh: benefits

प्रदरान्तक लौह का परिचय Pradrantak Lauh ka parichay

प्रदरान्तक लौह क्या है? Pradrantak Lauh kya hai?

यह एक आयुर्वेदिक औषधि हैं जो मुख्य रूप से स्त्रियों की प्रदर की समस्या में काम में ली जाती हैं| प्रदर की समस्या होने पर कमजोरी, अरुचि, मंद पाचक अग्नि, शरीर का पीला पड़ जाना आदि लक्षण प्रकट होने लगते हैं| ऐसे में प्रदरान्तक लौह एक बहुत ही उत्तम औषधि हैं|
यह औषधि प्रदर की शिकायत को तो मिटाती ही हैं इसके साथ ही शरीर का दर्द, खून की कमी, मूत्र रोग आदि रोगों को में भी उपयोग में ली जाती हैं| इसका सेवन करने से शरीर में कैल्शियम और आयरन की कमी दूर होती हैं| इस औषधि के सारे फायदों को विस्तार में इस लेख में बताया गया हैं|

प्रदरान्तक लौह के घटक द्रव्य Pradrantak Lauh ke ghatak dravya

  • लौहभस्म
  • ताम्रभस्म
  • शुद्ध हरताल
  • वंगभस्म
  • अभ्रकभस्म
  • कौड़ीभस्म
  • सौंठ
  • मिर्च
  • पीपल
  • हरड
  • आंवला
  • बहेड़ा
  • चित्रकमूल
  • वायविडंग
  • पांचो नमक
  • चव्य
  • शंख भस्म
  • वच
  • हाऊबेर
  • कूठ
  • कचूर
  • पाठा
  • देवदारु
  • इलायची
  • विधारा
  • पानी
Pradrantak lauh contents Herbal Arcade
Pradrantak lauh contents Herbal Arcade

प्रदरान्तक लौह बनाने की विधि Pradrantak Lauh banane ki vidhi

इन सभी औषधियों को एकत्र कर लें| अन इनका खरल कर के, पानी के साथ घोंट कर गोलिया बना लें| इसके बाद इन्हें सुखा कर रख लें|

प्रदरान्तक लौह के फायदे Pradrantak Lauh ke fayde

प्रदर की समस्या में

महिलाओं में प्रदर की समस्या को ल्यूकोरिया भी कहा जाता हैं| श्वेत प्रदर की समस्या पुरानी हो जाने पर शरीर में रक्त की कमी, रक्त की कमी से शरीर का पीला पड़ना, कमजोरी, जल्दी हांफ जाना, गर्भाशय की कमजोरी से बार बार गर्भपात या गर्भधारण नही हो पाना, लगातार स्त्राव होते ही रहना जैसे कई लक्षण दिखने लगते हैं|
प्रदर की समस्या को समाप्त करने के लिए यदि इस लौह औषधि का प्रयोग किया जाता हैं तो यह इस समस्या को समाप्त कर के खून में वृद्धि करता हैं और गर्भाशय को शुद्ध करता हैं| पुराने से पुराने और कष्टदायक प्रदर को इस औषधि के सेवन से समाप्त किया जा सकता हैं|

मासिक धर्म की अनियमितता होने पर for menstrual irregularity

मासिक धर्म श्वेत प्रदर की समस्या होने से या किसी अन्य समस्या से भी असंतुलित हो जाता हैं| यह औषधि प्रदर की समस्या को खत्म करने के साथ ही मासिक धर्म को भी नियमित कर देती हैं| इससे शरीर स्वस्थ हो जाता हैं और महिला को गर्भ धारण करने में किसी प्रकार की तकलीफ नही होती|
महिलाओं में मासिक धर्म की समस्या में इस औषधि के साथ अशोकारिष्ट या अन्य किसी महिलाओं की औषधि का सेवन करने से परिणाम अच्छे मिलते हैं|

प्रदरान्तक लौह के अन्य फायदे Pradrantak Lauh ke any fayde

  • रक्त पित्त में
  • कमर दर्द में
  • योनिशूल में
  • मन्दाग्नि को तीव्र करे
  • पांडू रोग में
  • मूत्र रोगों में
  • श्वास और खांसी की समस्या में
  • चक्कर आदि में|
प्रदरान्तक लौह के फायदे Herbal Arcade
प्रदरान्तक लौह के फायदे Herbal Arcade

प्रदरान्तक लौह की सेवन विधि Pradrantak Lauh ki sevan vidhi

  • 1 से 2 गोली का सेवन सुबह शाम मिश्री, घी तथा शहद के साथ करें|

प्रदरान्तक लोह का सेवन करते समय रखी जाने वाली सावधानियाँ Pradrantak Lauh ke sevan ki savdhaniya

  • औषधि का सेवन अधिक मात्रा में ना करें|
  • इसका सेवन अपने रोग की जीर्णता के आधार पर चिकित्सक की सलाह से करें|
  • गर्भवती महिला को इसका सेवन नही करना चाहिए|

प्रदरान्तक लोह की उपलब्धता Pradrantak Lauh ki uplabdhta

read more articles

अशोकारिष्ट