balarishta benefits
औषधी दर्शन

बलारिष्ट: अब नही रहोगे किसी भी दर्द से परेशान, बस आज ही शुरू करे इसका इस्तेमाल

बलारिष्ट का परिचय (Introduction of Balarishta: benefits, doses)

Table of Contents

बलारिष्ट क्या हैं ? (What is Balarishta)

यह एक आयुर्वेदिक औषधि हैं तथा इसका मुख्य घटक बला होता हैं| इस औषधि में बला नामक जड़ी बूटी होने के कारण ही ही इसे बलारिष्ट कहा जाता हैं| यह औषधि मुख्य रूप से वात रोगो को खत्म करने में सहायता करती हैं |यह औषधि वात रोगों के शमन देने के साथ साथ अस्थमा और मांसपेशियों के ऐंठन की समस्या को भी हल करती हैं|

इस औषधि के औषधीय गुण व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक रूप से ताकतवर बनाते हैं| इस औषधि के उपयोग से श्वास, खांसी तथा राजयक्ष्मा जैसे रोगों को भी मिटाया जा सकता हैं| इस औषधि में कई ऐसे तत्व मिले हुए होते हैं जिनके माध्यम से हमारे शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती हैं|

घटक द्रव्य बलारिष्ट (Contents of Balarishta)

  1. बला
  2. अश्वगंधा
  3. धातकी
  4. इलायची
  5. क्षीर काकोली
  6. एरंडा
  7. रसना
  8. प्रसारिनी
  9. लौंग
  10. उशीरा
  11. गोकशूरा
  12. गुड़
  13. जल
Balarishta contents herbal arcade
Balarishta contents herbal arcade

बलारिष्ट औषधि बनाने की विधि (How to make Balarishta)

इस औषधि को बनाने के लिए सबसे पहले बला और अश्वगंधा का काढ़ा बनाना होगा| काढ़ा बनाने के लिए सबसे पहले उचित मात्रा में जल लेकर इसमें बला और अश्वगंधा को डाल कर तब तक उबाला जाता जाता हैं जब तक की एक चौथाई जल शेष ना रह जाये|

शेष मिश्रण को नीचे उतार कर ठंडा होने के बाद गुड़ और बाकी बची औषधियों को मिश्रण में कूट कर डाला जाता हैं| इसके बाद मिश्रण को वायु रोधी पात्र में बंद करके एक महीने के लिए छोड़ दिया जाता हैं| एक महीने के बाद यह औषधि तैयार हो जाती हैं जिसे हम बलारिष्ट औषधि कहते हैं| अब इसका सेवन किया जा सकता हैं|

बलारिष्ट औषधि के फायदे और उपयोग (Benefits of Balarishta)

बलारिष्ट से संधि शोथ की समस्या का इलाज़

संधि शोथ यानि जोड़ो में दर्द के रोगी के एक या कई जोड़ो में दर्द, अकडन या सूजन आ जाती हैं| और चुभन जैसी पीड़ा होती हैं| इस रोग में जोड़ो में गांठे बन जाती हैं इसलिए इस रोग को गठिया रोग भी कहा जाता हैं|

इस रोग को जड़ से खत्म करने में बलारिष्ट औषधि बहुत ही कारगर औषधि हैं| यह औषधि मुख्य रूप से इस समस्या में सहायता के लिए ही बनायीं जाती हैं| गठिया रोग से पीड़ित व्यक्ति को इसका सेवन करने से आराम मिलता हैं|

चेहरे के पक्षघात को खत्म करें

जब चेहरे की तंत्रिका अस्थायी रूप से कमजोर हो जाती हैं तो यह समस्या उत्पन्न होती हैं| यह तंत्रिका चेहरे के भावों, पलक के हिलने डुलने और माथे तथा गर्दन की मांस पेशियों को नियंत्रित करती हैं|

इस तंत्रिका में गड़बड़ी होने के कारण चेहरे के पक्षघात की समस्या उत्पन्न होती हैं| इस समस्या का समाधान करने के लिए बलारिष्ट औषधि एक अच्छा उपाय हैं | इस औषधि का सेवन करने से यह चेहरे के पक्षघात से जुडी हुई सारी समस्याओ को समाप्त करने में मदद करती हैं|

बलारिष्ट माँसपेशियो में ऐंठन की समस्या करें खत्म

माँसपेशियो में ऐंठन तंत्रिका सम्बंधित समस्याओ के कारण होती हैं| इस औषधि का सेवन करने यह तंत्रिका सम्बन्धी सारी परेशानियों का इलाज़ कर देती हैं जिसके कारण माँसपेशियो की ऐंठन भी काफी हद तक खत्म हो जाती हैं| यदि आपको भी माँसपेशियो में ऐंठन की समस्याएं हैं तो आपको भी इस औषधि का सेवन करना चाहिए|

शारीरिक कमजोरी हटायें

इस औषधि में कई ऐसी जड़ी बूटियां मिली हुई हैं जो हमारे शरीर को ताकत देने में 100 फीसदी असरदार होती हैं| इस औषधि का सेवन करने से व्यक्ति के शरीर में किसी भी प्रकार की शारीरिक कमजोरी नही रहती हैं| शारीरिक कमजोरी होने के कई कारण हो सकते हैं परन्तु इसका इलाज़ यह औषधि बहुत आसानी से और बिना किसी दुष्प्रभाव के कर देती हैं|

बलारिष्ट के फायदे herbal arcade
बलारिष्ट के फायदे herbal arcade

अस्थमा रोग में असरदार

यह औषधि सांस से संबधी अस्थमा रोग का इलाज़ करने में भी सहायक हैं| अस्थमा एक ऐसा रोग हैं जो एक नवजात शिशु को भी हो सकता हैं| अस्थमा होने के कारण व्यति को सांस लेने में परेशानी आती हैं| इस औषधि की सहायता के माध्यम से अस्थमा जैसी समस्या भी खत्म हो जाती हैं|

बलारिष्ट करे तंत्रिका तंत्र की समस्या का समाधान

शरीर में उपस्थित तंत्रिका तंत्र द्वारा शरीर के विभिन्न अंगो का नियंत्रण होता हैं| जब तंत्रिका तंत्र में किसी भी प्रकार की समस्या हो जाती हैं हैं तो व्यक्ति शरीर के अंगो से अपना नियंत्रण खो देता हैं जिससे कई प्रकार की दुर्घटना होने की सम्भावना रहती हैं| इस औषधि का उपयोग करने से व्यक्ति के तंत्रिका तंत्र में हुई सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान हो सकता हैं| बलारिष्ट औषध का सेवन करने से यह मस्तिष्क को मजबूत बनाती हैं| यह हमारे तंत्रिका तंत्र को मजबूत बनाता हैं|

वात सम्बन्धी रोगों का निवारण

बलारिष्ट औषधि वात से जुडी समस्या जैसे भूख ना लगना, सामान्य कमजोरी, मानसिक और शारीरिक दुर्बलता, तंत्रिका दर्द आदि जैसी समस्याओ से यह औषधि पूर्ण रूप से छुटकारा दिलाने में सहायता करती हैं| इस औषधि का सेवन करने से व्यक्ति के मुख का ओज बना रहता हैं|

टी.बी. रोग को खत्म करें

इस रोग को राजयक्ष्मा भी कहा जाता हैं| यह औषधि टी.बी. के रोग को खत्म करने वाली औषधियों में गिनी जाती हैं| जब किसी व्यक्ति की खांसी लम्बे समय से ठीक न हो रही हो और खांसी के साथ साथ खून भी आ रहा हो तो व्यक्ति को टी.बी. की शिकायत हो सकती हैं| इस रोग में फेफड़ो को बहुत हानि होती हैं| इस औषधि का सेवन करने से टी.बी. रोग में लाभ मिलता हैं|

जठराग्नि को बढ़ाएं

मंद जठराग्नि के कारण भोजन का पाचन सही प्रकार से नही हो पाता हैं जिसके कारण पाचन सम्बंधित कई सारी परेशानियाँ आ जाती हैं| इन सारी समस्याओ का समाधान करने के लिए बलारिष्ट औषधि एक कारगर औषधि के रूप में जानी जाती हैं| इसका उपयोग पाचन तंत्र को मजबूत बनाता हैं| एक मजबूत पाचन तंत्र एक स्वस्थ शरीर की पहचान होता हैं|

बलारिष्ट औषधि के सेवन का प्रकार और मात्रा (doses of Balarishta)

        आयु    मात्रा
    बच्चो के लिए5 से 10 मिलीलीटर
   व्यस्क व्यक्तियों के लिए10 से 25 मिलीलीटर
दिन में कितनी बार लेदिन में दो बार सुबह शाम
सेवन का उचित समयखाना खाने के बाद
किसके साथ लेगुनगुने जल के साथ
सेवन की अवधिचिकित्सक की सलाहनुसार

बलारिष्ट औषधि का सेवन करते समय रखी जाने वाली सावधानियाँ (Precautions of Balarishta)

  • गर्भवती महिलाएं और स्तनपान कराने वाली महिलाये इस औषधि का सेवन ना करें|
  • इस औषधि को नमी से दूर रखे|
  • औषधि का सेवन जल के साथ ही करें|
  • गैस्ट्रिक विकार वाले लोगो को पेट में जलन हो सकती हैं|
  • औषधि का सेवन करने से पहले किसी अच्छे चिकित्सक की सलाह जरुर लें|

बलारिष्ट औषधि की उपलब्धता (Availability of Balarishta)

  1. बैधनाथ बलारिष्ट (BAIDYANATH BALARISHTA)
  2. धूतपापेशवर बलारिष्ट (DHOOTPAPESHWAR BALARISHTA)
  3. मुलतानी बलारिष्ट (MULTANI BALARISHTA)
  4. डाबर बलारिष्ट (DABUR BALARISHTA)
  5. बेसिक आयुर्वेदा बलारिष्ट (BASIC AYURVEDA BALARISHTA)
  6. गुआफा बलारिष्ट (GUAPHA BALARISHTA)
  7. ऊंझा बलारिष्ट (UNJHA BALARISHTA)
  8. कोट्टकल बलारिष्ट (KOTTAKKAL BALARISHTA)
  9. बी.वी. पंडित बलारिष्ट (B.V.PANDITS BALARISHTA)

Read other Articles

Note- यदि आपका कोई प्रश्न है तो बेझिझक पूछें। आपको प्रत्येक उचित प्रश्न का जवाब मिलेगा| (If you have any question feel free to ask. I will respond to each valuable comment)

3 thoughts on “बलारिष्ट: अब नही रहोगे किसी भी दर्द से परेशान, बस आज ही शुरू करे इसका इस्तेमाल

Comments are closed.