Benefits of apple Herbal Arcade
Herbs

सेब (Apple)

सेब का परिचय: (Introduction of Seb)

Table of Contents

सेब क्या है? (What is Seb?)

सेब से मुझे आपको परिचित कराने की जरुरत तो नही है| बच्चों से लेकर बुजुर्गो तक सभी इस फल को बहुत अधिक पसंद करते है| यह खाने में बहुत अधिक स्वादिष्ट होता है| सेब का मुरब्बा, सिरका, रस आदि भी बनाया जाता है| कई बार हम लोग बहुत सी जगह सुनते है या पढ़ते है कि रोज एक सेब का सेवन आपको चिकित्सक के पास जाने से बचाता है| इस वाक्य में सेब के इतने सारे राज़ छुपे हुए है जिनके बारे में हम कभी अमल नहीं करते है|

लेकिन क्या आपको पता है आयुर्वेद में इसका प्रयोग एक औषधि के रूप में किया जाता है| आयुर्वेद के अनुसार इसका प्रयोग कर के आप कई रोगों का शमन कर सकते है| इसमें भरपूर मात्रा में वे सभी पोषक तत्व पाए जाते है जिनकी जरुरत हमारे शरीर को स्वस्थ रहने के लिए अक्सर पड़ती है|

आयुर्वेद के अनुसार यह वातपित्तशामक तथा कफ को बढ़ाने वाली होती है| आइये आज आपको भी इससे होने वाले उन फायदों से परिचित कराएँगे जिन्हें जान कर आप भी इसका सेवन जरुर शुरू कर देंगे|

सेब में पाए जाने वाले पोषक तत्व (Seb ke poshak tatva)

  • विटामिन A,B,C,K
  • पोटेशियम
  • लौह
  • मैग्नीशियम
  • फाइबर
  • प्रोटीन
  • कार्बोहाइड्रेट
  • बीटा केरोटिन

बाह्य स्वरुप (आकृति विज्ञान) (Seb ki akriti)

इसका पेड़ लगभग ७ मीटर तक ऊँचा हो सकता है| इसकी छाल भूरे रंग की होती है| इसके पत्तें आगे से नुकीले तथा रोमों से आवृत रहते है| इसके फूल गुलाबी, सफ़ेद या कुछ लाल रंग के हो सकते है| इसके फल गूदेदार, गोलाकार होते है| जब यह कच्चे होते है तो हरे तथा पक जाने के बाद कुछ लाल रंग के दिखाई देते है| स्वाद में यह मीठे होते है| इसके बीजों का रंग काला होता है| इसके फूल और फल सितम्बर से फरवरी के मध्य आते है|

सेब के सामान्य नाम (Seb common names)

वानस्पतिक नाम (Botanical Name)Malus sylvestris
अंग्रेजी (English)Apple
हिंदी (Hindi)सेब
संस्कृत (Sanskrit)मुष्टिप्रमाण, महाबदर, सिञ्चितिकाफल
अन्य (Other) सेरवू–कीट्टालय (कन्नड़) सफरजंग (गुजराती) चो (पंजाबी) सफरचंद (मराठी)  
कुल (Family)Rosaceae 

सेब के औषधीय फायदे एवं उपयोग (Seb ke fayde or upyog)

पेट के लिए फायदेमंद सेब का सेवन (Seb for stomach)

  • यदि आप सेब का सेवन करते है तो यह आपके पाचन को बेहतर बनाने का कार्य करती है| इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो आपके पाचन तंत्र को सही बनाये रखने में आपकी काफी हद तक मदद करता है| फाइबर होने के कारण इससे कब्ज़ से भी बचाव होता है तथा मल भी नरम बनता है|

सफ़ेद और स्वस्थ दांतों के लिए सेब (Seb for teeth)

Apple for teeth Herbal Arcade
Apple for teeth Herbal Arcade
  • क्या आपको भी दांतों में से रक्त स्त्राव, पूय बहना, कमजोर दांत आदि की समस्या होती रहती है तो इसके लिए सेब एक अच्छा माध्यम हो सकता है| इसमें केल्शियम के साथ साथ कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते है जो आपके दांतों को मजबूती प्रदान करने का कार्य करते है|

कैंसर से बचाव (Seb for cancer)

  • सेब किसी भी प्रकार के कैंसर का इलाज़ नही है| यह सिर्फ कैंसर से बचाव कने में मदद करता है| इस फल में एंटी कैंसर प्रॉपर्टीज, एंटी बेक्टिरियल गुण आदि पाए जाते है| यदि कोई भी व्यक्ति रोज़ एक सेब का सेवन नाश्ते में करता है तो इससे कैंसर से बचाव संभव हो सकता है|

स्वस्थ ह्रदय के लिए सेब (Seb for healthy heart)

  • स्वस्थ ह्रदय सभी मनुष्यों की इच्छा होती है| हमारा ह्रदय हमारे शरीर का बहुत महत्वपूर्ण भग है जिस पर हमारा जीवन भी टिका होता है| इसी कारण ह्र्दय को स्वस्थ रखना सभी के लिए बहुत जरुरी हो जाता है| इसके लिए यदि आप सेब का सेवन नियमित रूप से करते है तो इससे आप ह्रदय को एक नया जीवन प्रदान कर सकते है|

रोग प्रतिरोधक की क्षमता को बढ़ाये (Seb for increase immunity)

  • हमारे शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता की जरुरत पड़ती है| यदि यह क्षमता कम हो तो हमारा शरीर भिन्न भिन्न रोगों का शिकार हो जाता है| ऐसे में हमारे शरीर को इस क्षमता की बहुत अधिक जरुरत पड़ती है| यदि आप भी सेब का सेवन करते है तो ऐसे में रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी की जा सकती है|

त्वचा से जुड़े रोगों का शमन करे (Seb for skin disease)

  • सेब की जड़ की छाल को पीस कर यदि दाद पर लगाया जाता है तो इससे दाद में लाभ मिलता है|
  • आग से जले हुए पर यदि इसके पत्तों को पीसकर लगाया जाता है तो इससे आराम मिलता है| इस लेप को आप अन्य त्वचा से जुड़े विकारों में भी काम में ले सकते है|

आँखों से जुड़े विकार में सेब (Seb for eyes)

  • सेब को पीसकर उचित विधि द्वारा यदि आँखों पर बाँधा जाता है तो इससे आँखों में लाभ मिलता है| इसके अलावा आँखों के लिए आप इसके फल का सेवन कर सकते है| इसमें बीटा केरोटीन होता है जो आँखों के लिए काफी हद तक लाभदायक होता है|

मस्तिष्क के लिए फायदेमंद (Seb for brain)

  • पित्त की अधिकता के कारण यदि उन्माद रोग की समस्या हुई है तो उसके लिए आप इस औषधि के शरबत में ब्राह्मी चूर्ण को मिलाकर रोगी को सेवन कराये| इससे जल्द आराम मिलेगा|
  • सेब के मुर्रबे का सेवन आपके मस्तिष्क को बल प्रदान करता है तथा याददाश्त को बढ़ाने में भी सहायता करता है|

खांसी को दूर करें (Seb for cough)

  • औषधि के पक्व फलों के रस में यदि मिश्री डाल कर रोगी को सेवन कराया जाता है तो इससे खांसी का शमन किया जा सकता है|

मधुमेह में (Seb for diabetes)

apple for diabetes Herbal Arcade
apple for diabetes Herbal Arcade
  • सेब का सेवन टाइप 2 डायबिटीज वाले रोगियों के लिए फायदेमंद होता है| इसका सेवन करने से मधुमेह के रोगियों में ताकत बनी रहती है|

आँतों के लिए सेब

  • सेब को भूनकर खाने से आँतों में होने वाले या हो चुके सभी प्रकार के विकारों का शमन होता है|

हड्डियों को मजबूती दें (Seb for bones)

  • सेब का सेवन आपकी हड्डियों को मजबूती देने का काम भी करता है| इसमें अच्छी मात्रा में केल्शियम पाया जाता है जिसके सेवन से आपकी हड्डियों को काफी मजबूती मिलती है| यदि आप भी अपनी हड्डियाँ मजबूत बनाना चाहते है तो उसके लिए सेब का सेवन कर सकते है|

पथरी का शमन करे (Seb for calculus)

  • पथरी में कई बार चिकित्सक सेब का सिरका पीने के लिए कहते है| इसी कारण इसे पथरी को बाहर निकालने में भी फायदेमंद माना जाता है|

वजन को नियंत्रित करें (Seb for weight loss)

  • कई बार लोगो को बार बार भूख लगने की समस्या उत्पन्न हो जाती है| ऐसे में लोग कुछ भी खाने लगते है जिनसे उनके वजन में लगातार बढ़ोतरी होती जाती है| ऐसे में भूख लगने पर यदि आप सेब का सेवन करें तो यह अन्य खाद्य पदार्थो की तुलना में आपके वजन को नियंत्रित करने में मदद करेगी|

वमन को रोके (Seb )

  • वमन या उल्टी होने पर यदि औषधि के कच्चे फल के रस का सेवन किया जाता है तो इससे वमन बंद हो जाती है|

बिछु के विष का शमन करे

  • यदि किसी को बिच्छू ने काट लिया हो तो ऐसे में सेब के रस में कपूर मिलकर रोगी को सेवन कराये| इससे विष के प्रभाव को कम किया जा सकता है|

उपयोगी अंग (भाग) (Important parts of)

  • फल

सेवन मात्रा (Dosage of )

रस – 15-30 ml

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *